Akhanda 2: बालकृष्ण का क्रेज सर चढ़कर बोला, जर्मनी में ‘अखंडा 2’ नीलामी में एक फैंस ने खरीदा 1 लाख का टिकट

2 Min Read

Akhanda 2:

चेन्नई, एजेंसियां। तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी उनका स्टारडम किसी बड़े उत्सव से कम नहीं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2’ की रिलीज से पहले ही फैंस का जुनून देखने लायक है। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म का पहला टिकट जर्मनी में आयोजित एक नीलामी में 1 लाख रुपये में बिक गया।

जर्मनी में हुआ स्पेशल नीलामी इवेंट

यह नीलामी इवेंट फिल्म के अंतरराष्ट्रीय वितरक तारक रामा एंटरटेनमेंट्स द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बालकृष्ण के कई प्रशंसक शामिल हुए, लेकिन इनमें से एक जबरा फैन ने सबका ध्यान खींच लिया। यह फैन राजशेखर पार्नापल्ली हैं, जिन्होंने बिना झिझक भारी रकम चुकाकर ‘अखंडा 2’ का पहला टिकट खरीदा।वितरकों के अनुसार, यह नीलामी पांच अलग-अलग क्षेत्रों के फैंस के लिए आयोजित की गई थी। उनका दावा है कि जर्मनी में तेलुगु फिल्म के राइट्स इससे पहले इतने बड़े स्तर पर कभी नहीं खरीदे गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

तारक रामा एंटरटेनमेंट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राजशेखर पार्नापल्ली को टिकट लेते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तेजी से वायरल होकर फैंस में उत्साह और बढ़ा दिया है।वीडियो के कैप्शन में लिखा गया-“‘अखंडा 2’ का पहला टिकट रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम हुआ। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि जर्मनी में फिल्म के राइट्स भी अब तक की सबसे बड़ी कीमत पर खरीदे गए।”

“मैं किसी भी देश में रहूं, बलैया का फैन हूं” – फैन का बयान

टिकट खरीदने के बाद राजशेखर ने कहा- “मैं दुनिया के किसी भी देश में रहूं, मैं हर जगह मन बलैया का फैन हूं। यह टिकट खरीदकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।”बालकृष्ण के प्रशंसक उन्हें “मन बलैया” नाम से पुकारते हैं। फैन ने बताया कि वे फिल्म की रिलीज पर कटआउट, बैनर लगाकर और बड़े पैमाने पर जश्न मनाना नहीं भूलते।

Share This Article