Lado Laxmi Yojana:
चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट की बैठक के बाद कई बड़े फैसलों का ऐलान किया। महिलाओं के लिए नई “लाडो लक्ष्मी योजना” शुरू की जाएगी, जिसके तहत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली महिलाओं के बैंक खातों में हर माह 2100 रुपये भेजे जाएंगे। इसके अलावा गन्नौर में 3050 करोड़ रुपये की अंतर्राष्ट्रीय मंडी का निर्माण स्वीकृत हुआ, जो हरियाणा और पड़ोसी राज्यों के किसानों व व्यापारियों के लिए लाभकारी होगी। इस परियोजना के लिए नाबार्ड से 1850 करोड़ रुपये के ऋण की राज्य सरकार द्वारा गारंटी दी जाएगी।
मुख्य निर्णय और घोषणाएं:
लाडो लक्ष्मी योजना: गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली महिलाओं को मासिक 2100 रुपये सहायता राशि।
गन्नौर मंडी परियोजना: 3050 करोड़ रुपये की लागत से अंतर्राष्ट्रीय मंडी का निर्माण, नाबार्ड ऋण के लिए गारंटी। बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं में राजस्व रास्तों का उपयोग: बिल्डरों को जल, बिजली, गैस आदि सुविधाओं के लिए राजस्व रास्ते उपयोग की अनुमति।
पेंशनर्स के चिकित्सा भत्ते में वृद्धि:
61 से 70 वर्ष आयु के पेंशनर्स को 5000 रुपये प्रति माह
70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स को 10,000 रुपये प्रति माह चिकित्सा भत्ता।
कृषि विपणन बोर्ड के आवंटियों को राहत: बकाया राशि में केवल मूल राशि वसूली जाएगी, ब्याज माफ़ होगा।
अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा: संविदात्मक कर्मचारी सेवा की सुनिश्चितता अधिनियम, 2024 के तहत नियम मंजूर।
हरियाणा विधानसभा का अगला सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा।
सीएम ने यह भी कहा कि पंचकूला के एग्रो-मॉल अलॉटियों की शिकायतों का समाधान और मुआवजे का प्रावधान भी किया गया है।
इसे भी पढ़ें







