Piyush Pandey: पीयूष पांडे की अंतिम यात्रा में शामिल हुए अमिताभ-अभिषेक बच्चन

1 Min Read

Piyush Pandey:

मुंबई, एजेंसियां। विज्ञापन की दुनिया के दिग्गज पीयूष पांडे का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन से विज्ञापन और मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पांडे की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी शामिल हुए।

अंतिम यात्रा के दौरान अमिताभ-अभिषेक की उपस्थिति ने सभी को भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो भी सामने आया, जिसमें लोग उनके प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि देते हुए देखे जा सकते हैं। पीयूष पांडे को उनके क्रिएटिव योगदान और एड जगत में नई सोच के लिए याद किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Govardhan Asrani RIP: आखिर क्यों अपनी मौत को राज रखना चाहते थे?

Share This Article