Amit Khare:
नई दिल्ली, एजेंसियां। रिटायर्ड सीनियर आइएएस अफसर अमित खरे को भारत के उपराष्ट्रपति का सचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। अमित खरे को केंद्र सरकार के सचिव के पद और वेतनमान के बराबर दर्जा दिया गया है। यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की गई है, जिसकी अवधि तीन साल होगी। कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से यह अवधि मानी जाएगी, हालांकि सरकार आवश्यकता पड़ने पर इसमें बदलाव कर सकती है।
झारखंड कैडर के आइएएस हैं अमित खरेः
अमित खरे 1985 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वे पीएम मोदी के एडवाइजर भी रह चुके हैं। इसके अलावा सूचना एवं प्रसारण सचिव और शिक्षा सचिव के रूप में केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) को लागू कराने में उनकी अहम भूमिका रही थी। ईमानदार और सख़्त प्रशासनिक छवि के कारण उन्हें पहचान मिली।
रांची समेत कई जिलों से गहरा नाताः
झारखंड कैडर के अधिकारी होने के नाते उनका रांची और राज्य के कई जिलों से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने झारखंड गठन के शुरुआती वर्षों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं।
इसे भी पढ़ें








