Alia Bhatt former secretary:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी वेदिका शेट्टी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आलिया के साथ ₹76 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप है। वेदिका ने कथित तौर पर आलिया के प्रोडक्शन हाउस ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ और पर्सनल अकाउंट से फर्जी बिलों के जरिए यह रकम निकाली।
Alia Bhatt former secretary: क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, मई 2022 से अगस्त 2024 के बीच वेदिका ने फर्जी खर्च दिखाकर बिल तैयार किए, उन पर आलिया के सिग्नेचर करवाए और फिर रकम अपने दोस्त के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी। इस तरह करीब दो वर्षों में उन्होंने 76 लाख रुपये गबन किए। मामले का खुलासा होने के बाद जनवरी 2025 में जुहू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
Alia Bhatt former secretary: पांच महीने से थी फरार
वेदिका घटना के सामने आने के बाद पिछले पांच महीनों से फरार थी। पुलिस ने उसे अब बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है और अदालत में पेश किया, जहां से उसे 10 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
Alia Bhatt former secretary: आलिया की प्रतिक्रिया?
फिलहाल आलिया भट्ट या उनकी टीम की ओर से इस धोखाधड़ी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Alia Bhatt former secretary: करियर अपडेट
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “Alpha” को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की “लव एंड वॉर” और फरहान अख्तर की “जी ले ज़रा” में भी दिखेंगी। यह घटना फिल्म इंडस्ट्री में अंदरूनी धोखाधड़ी के मामलों पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।
इसे भी पढ़ें
आलिया भट्ट नहीं, मैं आलिया भट्ट कपूर हूं – जानिए क्यों एक्ट्रेस कही ने ये बात
