Akhilesh-Aniruddhacharya: अखिलेश-अनिरुद्धाचार्य विवाद: सपा सांसद प्रिया सरोज ने साधा निशाना, कहा- समाज में नफरत फैलाने वाले प्रवचन बंद हों

2 Min Read

Akhilesh-Aniruddhacharya:

वाराणसी, एजेंसियां। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक पुराने वायरल वीडियो को लेकर राजनीति में खींचतान तेज हो गई है। वीडियो में अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य महाराज के बीच हुई चर्चित बातचीत को लेकर मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज ने अनिरुद्धाचार्य की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अनिरुद्धाचार्य कृष्ण जी का नाम सही नहीं बता पाए और अब अपनी छवि सुधारने के लिए सपा अध्यक्ष का नाम हिंदू-मुस्लिम के एजेंडे से जोड़कर माहौल खराब कर रहे हैं।

अनिरुद्धाचार्य को लेकर प्रिया सरोज ने कहा

प्रिया सरोज ने अनिरुद्धाचार्य की फोटो भी पोस्ट कर लिखा कि वे धार्मिक मंचों से समाज को बांटने वाली बातें करते हैं, जो लोकतंत्र और सांस्कृतिक समरसता के खिलाफ हैं। उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या है मामला ?

मामला तब गर्माया जब अनिरुद्धाचार्य ने अखिलेश यादव के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा था कि कृष्ण को ‘कन्हैया’ कहा जाता था, जिस पर अखिलेश ने उनका जवाब स्वीकार करते हुए कहा कि यहीं से उनका रास्ता अलग हो गया। बाद में अनिरुद्धाचार्य ने इस विवाद को मुसलमानों से जोड़ते हुए बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कसा।

इसे भी पढ़ें

Baba Bageshwar’s Dham: बिहार में सजेगा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, अनिरुद्धाचार्य भी करेंगे कथावाचन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं