Ahmedabad Plane Crash:
अहमदाबाद, एजेंसियां। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। रूपाणी का निधन 12 जून को विमान हादसे में हो गया था। यह विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 241 लोगों की मौत हुई थी। गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने रविवार को जानकारी दी कि विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर की पहचान सुबह 11:10 बजे डीएनए मिलान के माध्यम से की गई और उनके परिजनों को तुरंत इसकी सूचना दी गई।
Ahmedabad Plane Crash: अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़:
रूपाणी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था की है। राजकोट में अंतिम संस्कार कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। सरकार ने विजय रूपाणी के निधन पर राजकीय शोक की घोषणा की है। उनके निधन को राज्य के लिए एक बड़ी क्षति बताया गया है। रूपाणी गुजरात के लोकप्रिय नेताओं में से एक थे और उन्होंने राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। इस हादसे में अब तक 92 मृतकों की पहचान हो चुकी है और 47 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।
इसे भी पढ़ें
Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैशः गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की मौत