R Ashwin announced:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर टी20 क्रिकेट के मैदान पर नजर आ सकते हैं। IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वे यूएई में दिसंबर से शुरू हो रही ILT20 लीग में खेलने की तैयारी में हैं। ILT20 लीग इस साल पहली बार नीलामी प्रणाली अपनाएगी, जिसकी नीलामी 30 सितंबर को दुबई में होगी। खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 10 सितंबर तक जारी रहेगा। अश्विन ने Cricbuzz से बातचीत में बताया कि वे आयोजकों से चर्चा कर रहे हैं और नीलामी में हिस्सा लेने की सोच रहे हैं। उनका मानना है कि अगर वे नीलामी में रजिस्टर करते हैं तो कोई टीम उन्हें खरीद सकती है।
ILT20 में भारतीय खिलाड़ियों का अब तक का रिकॉर्ड
ILT20 में अभी तक कम ही भारतीय खिलाड़ी दिखे हैं। रोबिन उथप्पा और यूसुफ पठान को टीमों ने चुना था, लेकिन वे खेल नहीं पाए। अकेले अंबाती रायुडू ने MI एमिरेट्स की ओर से आठ मैच खेले हैं। अगर अश्विन इस लीग में खेलते हैं, तो वे सबसे बड़े भारतीय क्रिकेटर होंगे जो इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
अश्विन का शानदार क्रिकेट करियर
38 वर्षीय अश्विन ने दिसंबर 2024 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 537 विकेट दर्ज हैं, जो विश्व क्रिकेट के इतिहास में सातवें सबसे अधिक हैं। IPL में भी उन्होंने पांच टीमों के लिए कुल 221 मैच खेले हैं।
भविष्य की योजनाएं
अश्विन का उद्देश्य केवल ILT20 तक सीमित नहीं है। खबरों के अनुसार वे अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) और इंग्लैंड की द हंड्रेड (The Hundred) में भी खिलाड़ी या कोच के रूप में जुड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
Sports day: राज्य के स्कूलों में 29 और 30 अगस्त को मनेगा खेल दिवस








