Maa Vaishno Devi: 3 हफ्ते बाद भक्तों के लिए खुला मां वैष्णो देवी का दरबार

Anjali Kumari
2 Min Read

Maa Vaishno Devi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। तीन हफ्ते बाद आज से माता वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू हो गई है। 26 अगस्त को हुए भूस्खलन हादसे के बाद यात्रा को रोक दिया गया था, जिसमें 34 श्रद्धालुओं की मौत और 20 लोग घायल हुए थे। सुरक्षा और मौसम को देखते हुए 22 दिनों तक यात्रा स्थगित रही।

Maa Vaishno Devi: यात्रा बहाल होने पर उमड़े श्रद्धालु

आज सुबह जैसे ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अनुकूल मौसम का ऐलान कर यात्रा बहाल करने की घोषणा की, कटरा शहर में ठहरे हजारों श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। तड़के से ही भक्त ‘जय माता दी’ के नारों के बीच बाणगंगा दर्शनी द्वार से यात्रा शुरू करने लगे।

Maa Vaishno Devi: सुरक्षा और नियम

यात्रा सुबह 6 बजे से दोनों मार्गों पर शुरू की गई। श्रद्धालुओं को वैध पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी ट्रैकिंग लागू की गई है। खराब मौसम की स्थिति में यात्रा को तत्काल स्थगित कर दिया जाएगा। बता दें यात्रा को पहले 14 सितंबर से शुरू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन लगातार बारिश की वजह से इसे टालना पड़ा। इससे नाराज होकर कुछ श्रद्धालुओं ने कटरा में सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश भी की थी।

Maa Vaishno Devi: आस्था और हौसले का प्रतीक

श्राइन बोर्ड ने कहा कि यात्रा का दोबारा शुरू होना हमारी सामूहिक आस्था और हौसले का प्रतीक है। भक्त अब पूरे उत्साह और विश्वास के साथ माता के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें 

माता वैष्णों देवी जा रहे यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 10 मरे


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं