Sadbhavna camp in Delhi: दिल्ली में AAP विधायक ने 31 साल पुराना सद्भावना कैंप लगाया, कांवड़ियों का मुस्लिम समाज ने फूलों से किया स्वागत

Anjali Kumari
2 Min Read

Sadbhavna camp in Delhi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाके सीलमपुर में आम आदमी पार्टी के विधायक चौधरी जुबैर अहमद ने कांवड़ शिविर का आयोजन किया, जो पिछले 31 वर्षों से चल रहा है। इस कैंप में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ यात्रियों का फूलों और फलों से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी भी मौजूद रहीं, जिन्होंने इस कैंप को भारत की गंगा-जमुनी तहजीब और एकता का प्रतीक बताया।

कांवड़ यात्रा के दौरान

कांवड़ यात्रा के दौरान कई जगह विवादों के बीच यह सद्भावना कैंप एक मिसाल बनकर उभरा। चौधरी जुबैर ने कहा कि इस कैंप को मुस्लिम समुदाय पिछले 31 वर्षों से आयोजित कर रहा है, जो दोनों समुदायों के बीच मेल-जोल को दर्शाता है। उन्होंने विवादों को अलग नजरिए बताया और कहा कि सीलमपुर में हिंदू और मुस्लिम दोनों साथ रहते हैं।

पूर्व सीएम आतिशी ने कहा

पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि यह कैंप भारत की असली ताकत को दर्शाता है, जहां सब एक हैं। उन्होंने बताया कि जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने, तब से शिव भक्तों के लिए सुविधाओं में भी वृद्धि हुई है। आतिशी ने इस कैंप को गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बताया और राजनीति में धर्म आधारित फूट को नकारा। यह सद्भावना कैंप सीलमपुर से पांच बार विधायक रहे चौधरी मतीन अहमद द्वारा शुरू किया गया था, जो अब चौधरी जुबैर अहमद द्वारा निरंतर चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं