Arvind Kejriwal: AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल का इंतजार खत्म, केंद्र ने दिया टाइप-VII बंगला

2 Min Read

Arvind Kejriwal:

नई दिल्ली, एजेंसियां। लंबे समय से सरकारी बंगले का इंतजार कर रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार केंद्र सरकार ने सरकारी आवास आवंटित कर दिया है। केजरीवाल को 95, लोधी एस्टेट का टाइप-VII बंगला दिया गया है, जो सरकारी आवास की दूसरी सबसे बड़ी श्रेणी में आता है।

एक साल पहले मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा

केजरीवाल ने लगभग एक साल पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और सिविल लाइन्स स्थित सरकारी बंगला छोड़ने के बाद यह आवास प्राप्त किया। इसके बीच वह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बंगले में रह रहे थे। केंद्र के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (Union Housing & Urban Affairs Ministry) के संपदा निदेशालय ने हाई कोर्ट की पिछली सुनवाई में आश्वासन दिया था कि केजरीवाल को 10 दिनों के भीतर आवास आवंटित किया जाएगा।

टाइप-VII बंगले का आवंटन

टाइप-VII बंगले के आवंटन को लेकर केजरीवाल के वकील ने हाई कोर्ट में तर्क दिया कि ऐतिहासिक रूप से राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्षों को इस श्रेणी के बंगले आवंटित किए जाते रहे हैं। इसके उदाहरण में बीएसपी प्रमुख मायावती को 35, लोधी एस्टेट में बंगला दिया गया था। सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट राहुल मेहरा ने कहा, “आज, वे मुझे टाइप-VI में नहीं भेज सकते। सरकारी पॉलिसी में निष्पक्षता होनी चाहिए।”

दिल्ली चुनाव के समय केजरीवाल के 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। भाजपा ने इस बंगले के रिनोवेशन को लेकर “शीश महल” की उपाधि दी थी। अब लोधी एस्टेट का टाइप-VII बंगला मिलने से केजरीवाल को उनका नया आधिकारिक निवास प्राप्त हो गया है।यह कदम केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों की नीति और राष्ट्रीय दलों के संयोजकों के लिए सरकारी आवास आवंटन की प्रथा को ध्यान में रखकर किया गया है।

इसे भी पढ़ें

भाजपा ने किये वादेः महिलाओं को हर माह 2100, 300 यूनिट बिजली फ्री, सरकारी पदों को भरेंगे, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी की गारंटी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं