Aadhaar app:
मुंबई, एजेसियां। UIDAI ने आधार कार्ड का नया मोबाइल एप लॉन्च किया है। इसमें यूजर एक ही फोन में 5 लोगों के आधार रख सकते हैं। इसमें आधार की सिर्फ वही जानकारी शेयर करने का ऑप्शन है, जो जरूरी होते हैं।
इस ऐप में आप UPI में जिस तरह स्कैन कर पेमेंट करते है, उसी तरह आधार डिटेल्स शेयर कर सकते हैं। एप को ज्यादा सिक्योर बनाने के लिए इसमें फेस ऑथेंटिकेशन जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।
आधार के नए एप में कई खास फीचर्स हैः
फोन में आधार कैरी करें: ई-आधार हमेशा साथ रहेगा, पेपर कॉपी की जरूरत नहीं होगी।
फेस स्कैन शेयरिंग: ID शेयर करने के लिए फेस स्कैन करना होगा, पिन-OTP की तरह सेफ।
सिक्योर लॉगिन: बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से एप ओपन होगा।
मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट: हिंदी, इंग्लिश सहित कई भाषाओं में अवेलेबल।
ऑफलाइन यूज: इंटरनेट नहीं होने पर भी आधार देख सकेंगे।
हालांकि PDF डाउनलोड या PVC कार्ड के लिए अभी भी पुराना mAadhaar यूज करना पड़ेगा।
और वर्चुअल ID जेनरेट या कुछ अपडेट्स के लिए UIDAI पोर्टल या mAadhaar ही बेहतर है।
नया एप प्राइवेसी-फर्स्ट है, जहां सिलेक्टिव डिस्क्लोजर से सिर्फ जरूरी इंफो शेयर होती है।
नए एप से यूजर्स को कई फायदे मिलेंगेः
होटल चेक-इन, SIM एक्टिवेशन या बैंक KYC तेज होगी।
फैमिली मैनेजमेंट आसान, एक फोन पर सबके डिटेल्स।
सिलेक्टिव शेयरिंग से पर्सनल डेटा एक्सपोज नहीं होगा।
2009 में शुरू हुआ था आधारः
आधार 2009 में शुरू हुआ था। अब 1.3 अरब यानी 130 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आधार हैं। पहले पेपर कार्ड था, फिर mAadhaar एप आया। अब डिजिटल इंडिया के तहत फुली डिजिटल एप लाया गया है। सरकार की कोशिश है कि हर सर्विस ऑनलाइन हो जाए।







