JharkhandSirmatoli flyover: सिरमटोली फ्लाईओवर से सरना स्थल प्रभावित होने का दावा फेल

Sirmatoli flyover: सिरमटोली फ्लाईओवर से सरना स्थल प्रभावित होने का दावा फेल

Sirmatoli flyover:

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के सिरमटोली स्थित फ्लाईओवर से सरना स्थल के प्रभावित होने और रैंप निर्माण को लेकर दायर दो जनहित याचिकाओं को खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सरना समिति और आदिवासी नेता गीताश्री उरांव द्वारा दायर याचिकाएं राजनीति से प्रेरित प्रतीत होती हैं और इनमें कोई ठोस आधार नहीं है। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनाया।

2022 में शुरू हुआ था निर्माणः

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता और उनके सहयोगी अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने कोर्ट को बताया कि सिरमटोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। उस समय किसी भी संगठन या व्यक्ति ने कोई आपत्ति नहीं जताई।
सरकार ने यह भी कहा कि परियोजना पर कई करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, जो जनता के टैक्स के हैं। ऐसे में वर्षों बाद राजनीतिक उद्देश्य से आपत्तियां दर्ज कराना न्यायोचित नहीं है।

सरना स्थल को कोई नुकसान नहीः

सरकार ने कोर्ट को बताया कि फ्लाईओवर निर्माण से सरना स्थल को किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंची है। इसके विपरीत, इस फ्लाईओवर ने एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन आवागमन करने वाले हजारों लोगों को रोज राहत प्रदान की है।

कोर्ट ने याचिकाएं की खारिजः

सरकार का पक्ष सुनने और रिकॉर्ड का परीक्षण करने के बाद हाईकोर्ट ने दोनों जनहित याचिकाओं को खारिज कर दिया। अदालत ने माना कि यह मामला वास्तविक जनहित से अधिक राजनीतिक उद्देश्य से उठाया गया विवाद है।
इसके साथ ही सिरमटोली फ्लाईओवर से जुड़ा रैंप विवाद भी समाप्त हो गया है और परियोजना को लेकर उठे सभी सवालों पर न्यायालय ने पूर्ण विराम लगा दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles