मोमोज बनाने वाली फैक्ट्री के फ्रिज में मिला कुत्ते का कटा हुआ सिर, जांच जारी [A dog’s severed head was found in the fridge of a momos factory, investigation underway]

2 Min Read

मोहाली, एजेंसियां। पंजाब के मोहाली जिले में एक मोमोज बनाने वाली फैक्ट्री के फ्रिज में कुत्ते का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद नगर निगम की मेडिकल टीम ने चिकन की दुकानों पर छापा मारकर करीब 60 किलो बदबूदार फ्रोजन चिकन जब्त किया और संबंधित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की।

साथ ही मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने वाली फैक्ट्री में भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कुत्ते का मांस मोमोज में इस्तेमाल किया गया था या नहीं। मोहाली के सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त, डॉ अमृत वारिंग ने बताया कि फैक्ट्री में मिले कुत्ते के सिर को पशु चिकित्सा विभाग को भेजा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह सड़ा-गला मांस है या नहीं।

साथ ही मोमोज, स्प्रिंग रोल और चटनी के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ पुलिस को सूचित किया गया है और उचित कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फैक्ट्री से जमे हुए कटे हुए मांस और एक क्रशर मशीन भी बरामद की गई है। यह मशीन मांस को क्रश करने के लिए इस्तेमाल होती थी।

रविवार को यह मामला प्रशासन को सूचित किया गया, जिसके बाद मोहाली के जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) ने मटौर और आसपास के इलाकों में छापे मारे। इन छापों में अस्वास्थ्यकर फास्ट फूड, सड़ी हुई सब्जियां और पका हुआ भोजन पाया गया, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें

Punjab Bandh Live: मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर किसानों ने किया जाम, यात्री हुए परेशान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं