Raisen bridge collapses:
रायसेन, एजेंसियां। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया जब ग्राम नयागांव में 50 साल पुराना पुल अचानक ध्वस्त हो गया। यह पुल स्टेट हाइवे 19 पर स्थित था, जो बरेली से स्टेशन पिपरिया को जोड़ता है। घटना के समय पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा था।
लोगों के अनुसार
हादसे के दौरान पुल पर काम कर रहे 8 मजदूरों में से 6 को मलबे से निकाल लिया गया है। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय पुल पर चार मोटरसाइकिलें भी मौजूद थीं, जो मलबे में दब गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पहले से ही क्षतिग्रस्त था, फिर भी उस पर भारी वाहनों की आवाजाही जारी थी, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया। प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।







