Katra Landslide Live Updates: वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन में 32 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

2 Min Read

Katra Landslide:

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू में भारी बारिश के कारण वैष्णो देवी के मार्ग पर भूस्खलन हुआ है, जिसमें अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसमें कई तीर्थयात्रियों की भी जान गई है। घटनास्थल पर भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने जम्मू संभाग के लिए आगामी 10 दिनों के लिए मौसम चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। जलभराव और बाढ़ की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। सभी को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

रेल यातायात प्रभावित

भूस्खलन और चक्की नदी में बाढ़ के कारण जम्मू डिवीजन में रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। 44 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और कई ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया है।

सुरक्षा उपाय और चेतावनी

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। विशेषकर नदी तटबंधों, जल निकायों, और ढीली संरचनाओं से दूर रहने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें

Jammu Kashmir Landslide: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में लैंडस्लाइड, 5 मौतें, MP के कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ बाढ़ में बहा

Share This Article
Exit mobile version