बिहार वोटर अधिकार यात्रा : प्रियंका व तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी हुए शामिल

2 Min Read

Bihar Voter Rights Yatra:

पटना, एजेंसियां। बिहार में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। मंगलवार को इस यात्रा के दसवें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी काफिले में शामिल हुए। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने भी इसमें भागीदारी की।

सुपौल से मधुबनी पहुंची यात्राः

सुपौल से दोबारा शुरू हुई यात्रा का माहौल काफी जोशीला रहा। राहुल गांधी का काफिला सुबह ITI कॉलेज मैदान से रवाना हुआ और हुसैन चौक, महावीर चौक, गांधी मैदान, लोहियानगर चौक, गौरवगढ़ होते हुए मधुबनी जिले में प्रवेश किया। यहां लोहिया चौक पर जनसभा हुई।

अति पिछड़ा सम्मेलन” में हुए शामिलः

यात्रा के दौरान सिजौलिया में एक “अति पिछड़ा सम्मेलन” भी हो रहा है, जहां लंच ब्रेक के दौरान राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने संवाद किया। इसके बाद यात्रा मोहन चौक होते हुए सकरी पहुंची। यहां रात में एक और जनसभा के बाद राहुल का रात्रि विश्राम होगा।

यात्रा में ये भी हैं शामिलः

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सांसद पप्पू यादव और माले के वरिष्ठ नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल हैं। पटना से रवाना होते समय तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार की जनता इस यात्रा से जुड़ रही है और महागठबंधन को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा, “एनडीए यानी – नहीं देंगे अधिकार। जनता अब सच जान चुकी है।

इसे भी पढ़ें

Bihar voter verification: लोकसभा में बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर हंगामा, चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है विपक्ष


Share This Article
Exit mobile version