- 1708 – राजकुमार जोहान विलेम फ्रिसो ने ग्रोनिंगन के वायसराय के रूप में शपथ ली।
- 1711 – जॉर्ज फ्रेडरिक हैंडल के ओपेरा “रिनाल्डो” लंदन में हेमार्केट थियेटर में प्रीमियर शुरू हुआ।
- 1739 – करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुग़ल शहंशाह आलम की भारतीय सेना को हरा दिया।
- 1779 – जॉर्ज रोजर्स क्लार्क ने ब्रिटिश से विन्सेनस को बंदी बना लिया।
- 1803 – मैबररी वी. मैडिसन: संयुक्त राज्य के सर्वोच्च न्यायालय न्यायिक समीक्षा के सिद्धांत को स्थापित किया गया ।
- 1821 – मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1822 – दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
- 1831 – दा ट्रीटि ऑफ़ डासिंग रेबिट क्रीक वह पहली संधि है जिसे भारतीय रिमूवल एक्ट से हटाने की घोषणा की गयी।
- 1882 – संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन की गई थी।
- 1894 – निकारागुआ ने हाडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।
- 1895 – क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।
- 1918 – यूरोपीय देश इस्तोनिया ने रूस से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1945 – मिस्र और सीरिया ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1949 – इजरायल और मिस्र ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1949 – ज़ायोनी शासन और मिस्र के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ।
- 1961 – मद्रास सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।
- 1974 – पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर बंगलादेश को मान्यता प्रदान की (घोषणा 22 फरवरी को की, कन्फर्म नहीं है)।
- 1976 – अर्जेन्टीना में सेना प्रमुखों द्वारा बलात् सत्ता ग्रहण, राष्ट्रपति श्रीमती पैरों गिरफ्तार एवं संसद भंग।
- 1976 – क्यूबा में संविधान को अंगीकार किया गया।
- 1991 – अमेरिका और गठबंधन सेनाओं ने इराकी सेना के खिलाफ जमीनी लड़ाई शुरु की।
- 2001 – पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार।
- 2003 – चीन के जिजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।
- 2004 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।
- 2006 – फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू।
- 2008 – रिलायंस पावर ने अपने शेयर धारकों की क्षतिपूर्ति के लिए बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया।
- 2008 – मुम्बई की शगुन साराभाई ने जोहांसवर्ग में मिस इण्डिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता।
- 2009 – केन्द्र सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।
- 2013 – राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।
- 2019 – भारत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई।
- 2019 – चाबहार पोर्ट: अफगानिस्तान ने भारत को निर्यात के लिए नया रास्ता खोला।
- 2019 – बांग्लादेश में प्लेन हाइजैक की कोशिश नाकाम,अपहरणकर्ता मारा गया।
- 2019 – कश्मीरर में सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को किया ढेर, DSP और सेना का जवान भिवानी ( लोहारू के मिट्ठी गांव )निवासी हवलदार सोमबीर शहीद।
- 2019 – वेनेजुएला में जारी हिंसा में दो लोगों की मौत ।
- 2020 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों को सम्बोधित किया।
- 2020 – मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने इस्तीफा दिया।
- 2021 – भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुजरात के मोटेरा में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन किया।
- 2022 – नाटो के सहयोगी देशों ने यूरोपीय संघ व अन्य भागीदारों के साथ मिलकर रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर हमला कर Hostomel पर कब्जा किया , यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा कि हमले में 57 यूक्रेनी नागरिक मारे गए व 169 घायल हुए।
- 2022 – झारखंड के जामताड़ा में बराकर नदी में नाव पलटने से 25 से ज्यादा लोगों डूबे व बिहार के खगड़िया में बम विस्फोट से 14 लोग घायल हुए।
- 2023 – इंडोनेशिया में हलमहेरा द्वीप के उत्तर (टोबेले) में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया जिसकी गहराई 100 किमी थी।
- 2023 – कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में शुरू हुआ।
- 2023 – मेरठ के दौराला में बॉयलर फटने से 7 की मौत व लगभग 60 घायल हुए।
- 2023 – मध्यप्रदेश के सीधी हादसे में 14 लोगों की मौत व करीब 50 लोग घायल हुए।
24 फ़रवरी को जन्मे व्यक्तिः
- 1304 – इब्न बतूता – अरब यात्री, विद्धान् तथा लेखक।
- 1525 – पुर्तगाल के विख्यात कवि लुईस वास कैमुएन्स का पुर्तगाल के लिसबन नगर में जन्म हुआ।
- 1919 – शारदा मुखर्जी – भारतीय राजनीतिज्ञ थीं।
- 1924 – प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक तलत महमूद का जन्म हुआ।
- 1939 – जॉय मुखर्जी – हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।
- 1948 – जयललिता – तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता थीं।
- 1972 – पूजा भट्ट -भारतीय अभिनेत्री, निर्देशिका और निर्माता।
- 1984 – मौमा दास – एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ।
24 फ़रवरी को हुए निधनः
- 1967 – उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम।
- 1986 – रुक्मिणी देवी अरुंडेल – भरतनाट्यम की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना थीं।
- 1998 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
- 2011 – अनंत पै – भारतीय शिक्षा शास्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक थे।
- 2018 – श्रीदेवी – भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं।
- 2020 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने वाली प्रसिद्ध गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का निधन ।
- 2021- सरदूल सिकंदर – पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता थे।
- 2023 – भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत (89) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
24 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः
- होलिका रोपण।
- माघी मासम ( तमिल )।
- मरुस्थल मेला जैसलमेर ( राज. , पूर्ण )।
- मेला वेणेश्वरधाम पूर्ण ( डूंगर )।
- चित्रऋषि यात्रा – तत्सावली (वर्धा)।
- रथ यात्रा मंगेशी -गोवा।
- भक्त रविदास जयन्ती ( माघ शुक्ल पूर्णिमा )।
- भैरवी जयन्ती।
- मां ललिता जयंती ( माघ शुक्ल पूर्णिमा )।
- सुश्री जयललिता जयन्ती।
- प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी स्मृति दिवस।
- केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (आवकारी) दिवस (भारत)।
नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें