- 1556 – चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।
- 1565 – टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ।
- 1570 – स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।
- 1668 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।
- 1719 – लिकटेंस्टीन की रियासत पवित्र रोमन साम्राज्य के भीतर बनाई गई।
- 1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।
- 1765 – पवित्र रोमन सम्राट यूसुफ द्वितीय ने बावरिया की राजकुमारी मारिया जोसेफा से वियना में शादी रचाई।
- 1793 – ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।
- 1799 – फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।
- 1849 – प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना ‘जर्मन यूनियन’ का प्रस्ताव किया।
- 1849 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।
- 1913 – तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये।
- 1920 – प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।
- 1924 – सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।
- 1965 – दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
- 1966 – इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।
- 1968 – उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।
- 1973 – वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने की।
- 1977 – जनता पार्टी का गठन हुआ।
- 1991 – इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई।
- 1992 – एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया।
- 1993 – इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की।
- 2002 – राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा।
- 2003 – नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।
- 2004 – मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
- 2005 – उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।
- 2006 – भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
- 2007 – भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
- 2008 – खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी।
- 2008 – अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला।
- 2008 – ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।
- 2009- फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।
- 2019 – केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्तर के स्वायत्त परिषदों के अधिकारों में बढ़ोत्तरी के लिए संविधान की धारा -280 में संशोधन को अनुमति दी। वस्तु और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण के राष्ट्रीय पीठ के गठन को भी स्वीकृति मिली।
- 2019 – हिसार:सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली शिवांगी को राष्ट्रपति ने दिया बाल शक्ति पुरस्कार।
- 2019 – चीन ने इंटर कंटिनेंटल बलिस्टिक मिसाइल का छद्म परीक्षण किया।
- 2020 – स्विट्जरलैंड ने दुनिया का सोने का सबसे छोटा सिक्का जारी किया।
- 2020 – असम में आठ प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।
- 2020 – भारत ने मालदीव को खसरे के टीके की 30 हजार डोज़ की खेप भेजी ।
- 2020 – पाकिस्तान ने परमाणु सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया।
- 2020 – अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।
- 2020 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।
- 2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125-वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कोलकाता में पराक्रम दिवस समारोह का शुभारम्भ किया।
- 2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के शिवसागर में देशी भूमिहीनों को भूमि आवंटन प्रमाण – पत्र वितरित किये।
- 2021 – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में करीब 28 लाख केंद्रीय सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के लिए आयुष्मान सी ए पी एफ योजना का शुभारंभ किया।
- 2021 – भारतीय वायुसेना एवं एफएएसएफ में युद्धाभ्यास डेजर्ट नाइट 2021 का समापन किया।
- 2022 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया।
- 2022 – इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को 2021 के लिए आईसीसी महिला टी20 ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के रूप में चुना गया।
23 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1809 – वीर सुरेन्द्र साए/साई भारत के अग्रणी स्वाधीनता संग्राम सेनानी ।
- 1814 – कनिंघम – एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे “भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता” कहा जाता है।
- 1897 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
- 1926 – बाल ठाकरे, भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक।
- 1928 – शानू लहिरी – जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार थीं।
- 1930 – डेरेक वॉलकोट, पश्चिम भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।
- 1933 – भीम सेन सिंघल मुंबई, भारत में बॉम्बे हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में न्यूरोलॉजी के निदेशक।
- 1953 – अचल कुमार ज्योति – भारत के 21वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे।
23 जनवरी को हुए निधन
- 1924 – शाह अब्दुल्ला – सऊदी अरब के राजा।
- 1963 – नरेन्द्र मोहन सेन – भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी।
- 1975 – अमिय कुमार दास – भारतीय समाज सेवक थे।
- 2021 – अमेरिका के मशहूर टीवी होस्ट लैरी किंग का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
- 2021 – आयरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉय टोरेंस का 72 साल की आयु में निधन हुआ।
- 2022 – थिरु रामचंद्रन नागास्वामी (91) एक भारतीय प्रसिद्ध इतिहासकार, पुरातत्वविद् व एपिग्राफिस्ट (पद्मभूषण सम्मानित) थे।
23 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- बाबा श्री लाल दयाल जयन्ती ध्यानपुर (पं.)।
- भगवान वासुपूज्य जी ज्ञानकल्याणक (माघ सुदी द्वितीया)।
- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयन्ती ( ‘पराक्रम दिवस’ / राष्ट्रीय देशप्रेम दिवस)।
- श्री बाला साहेब केशव ठाकरे जयन्ती।
- श्री नरेन्द्र मोहन सेन बलिदान दिवस।
- कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।
नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें
8 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of January 8]