CM Bhagwant Mann made a big announcement:
चंडीगढ़, एजेंसियां। राज्य में भारी बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रभावितों को राहत देने के लिए कई अहम फैसले किए हैं। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि “जिसका खेत उसकी रेत” पॉलिसी लागू की जाएगी, जिससे किसानों को खेत में जमा हुई बाढ़ की मिट्टी बेचने का अधिकार मिलेगा।
CM Bhagwant Mann made a big announcement: सरकार 20 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा:
सरकार ने फसलों के नुकसान पर प्रति एकड़ 20 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की, जो देश में अब तक का सबसे अधिक मुआवजा है। इसके अलावा, बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 4 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा। घर क्षतिग्रस्त हुए लोगों को भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।कृषकों की आर्थिक मदद के लिए निर्णय लिया गया कि जिन्होंने पंजाब को-ऑपरेटिव बैंकों से लोन लिया है, उन्हें अगले छह महीने तक किश्त और ब्याज नहीं देना होगा।
CM Bhagwant Mann made a big announcement: सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अन्य राहत उपायों की भी रूपरेखा तैयार की है:
बाढ़ का पानी उतरने के बाद टीकाकरण अभियान और मेडिकल शिविर लगाए जाएंगे।स्कूल, कॉलेज और सरकारी भवनों का सर्वेक्षण कर मरम्मत कराई जाएगी।पशुधन के नुकसान का आकलन कर मुआवजे की घोषणा होगी।अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और तुरंत समाधान देने का निर्देश।पशुओं में फैलने वाली बीमारियों को रोकने के उपाय किए जाएंगे।
CM Bhagwant Mann made a big announcement: 1988 के बाद:
1988 के बाद पंजाब में यह सबसे गंभीर बाढ़ मानी जा रही है। राज्य के 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, हजारों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। किसानों और आम लोगों को खेत और घर के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया है।इस कदम से पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों और आम जनता को तत्काल आर्थिक और सामाजिक राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें
CM भगवंत मान का मोदी पर कटाक्ष: “ऐसे देशों में जाते हैं जिनका नाम भी कोई नहीं जानता”








