Forbes Asia startups list 2025:
मुंबई, एजेंसियां। एशिया-प्रशांत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत सबसे आगे निकल गया है। 2025 के लिए फोर्ब्स एशिया की ‘100 स्टार्टअप्स टु वॉच’ लिस्ट में 16 देशों से उम्मीद जगाने वाले 100 स्टार्टअप्स चुने गए हैं।
इनमें 18 स्टार्टअप्स के साथ भारत सबसे आगे है। इसमें ₹8779 करोड़ तक की वैल्यू वाली कंपनी भी शामिल है। यह लिस्ट क्षेत्रीय इनोवेशन की तस्वीर पेश करती है, जहां AI, डीपटेक और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस पर फोकस बढ़ रहा है।
भारत का प्रदर्शन युवा इकोसिस्टम की ताकत दर्शाता हैः
फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का यह प्रदर्शन युवा इकोसिस्टम की ताकत दर्शाता है। दुनियाभर के देशों से तुलना करें तो भारत महज दो दशकों में अमेरिका और चीन से मुकाबला करने की स्थिति में आ गया है।
भारतीय स्टार्टअप्स ने स्थानीय चुनौतियों का समाधान करते हुए वैश्विक स्तर पर स्केलेबल मॉडल्स विकसित किए हैं। यानी यह बढ़ती डिमांड के साथ बिना ज्यादा लागत या संसाधन बढ़ाए आसानी से विस्तार कर सकते हैं।
केयर सर्विस गरीबों तक पहुंचा रहे, भारतीय स्वाद ग्लोबल बन रहाः
व्यापक पहुंच: लिस्ट में शामिल कंपनियां 10 में से 8 सेक्टरों को कवर करती हैं। इनमें हेल्थकेयर, फाइनेंस, ई-कॉमर्स एंड रिटेल, स्पेस टेक्नोलॉजी, कंज्यूमर और रूरल कॉमर्स शामिल हैं।
डियन टेस्ट: कंज्यूमर स्पेस में फॉक्सटेल, विक्डगुड और स्वीट करम कॉफी इंडियन टेस्ट को ग्लोबल बनाते हैं। रूरल कॉमर्स में ये लोकल डिजिटल डिवाइड कम कर रहे हैं।
गहरे इनोवेशंस: रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का नेतृत्व सिर्फ संख्या में नहीं, इनोवेशन की गहराई में भी है। जैसे, हेल्थकेयर में क्लाउड फिजिशियन और ट्राइकॉग गरीबों तक पहुंच बढ़ा रहे।
इसे भी पढ़ें
चैंबर के कार्यक्रम में बोले सीएम हेमंत, युवा स्टार्टअप शुरू करें, सरकार करेगी पूरा सहयोग








