13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वनडे में खेलकर 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा [13-year-old Vaibhav Suryavanshi broke a 21-year-old record by playing in the Under-19 ODI]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां: वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में सबसे युवा करोड़पति बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके वैभव अंडर 19 वनडे मैच खेलने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव ने ये कीर्तिमान इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप मैच में बनाया।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उतरते ही वैभव ने यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने पीयूष चावला की ओर से बनाए गए 21 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हालांकि वैभव इस मैच को यादगार नहीं बना सके। वह सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 टीम के लिए 13 साल 248 दिन की उम्र में पदार्पण किया। इससे पहले भारत के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने 2003 में भारत की ओर से अंडर 19 वनडे टीम के लिए डेब्यू किया था। तब चावला की उम्र 14 साल 311 दिन थी।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कुमार कुसाग्र हैं जिन्होंने 2019 में 15 साल 30 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था। वैभव लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए भारत का पूर्व अंडर 19 कप्तान बन गया विदेशी खिलाड़ी, जानें कारण 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं