103 Naxalites surrender in Chhattisgarh:
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 103 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया। सरेंडर करनेवालों में 80 पुरुष और 23 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी पर कुल 1.06 करोड़ का इनाम था। प्रशासन इसे बड़ी सफलता बता रहा है। बताते चलें कि करीब एक सप्ताह पहले भी यहां 78 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया था। इधर, झारखंड के चाईबासा में भी 11 नक्सलियों ने इसके अगले ही दिन एक साथ सरेंडर किया था।
इसे भी पढ़ें

