जयपुर,एजेंसियां। देश में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। राजस्थान के बाड़मेर और जालोर में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और जालोर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 7 डिग्री अधिक है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। इंदौर संभाग के धार शहर में मंगलवार को 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। नर्मदापुरम में 39 डिग्री और भोपाल में 37.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। कांगड़ा, कुल्लू, और मंडी जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है।
14 मार्च को लाहौल और स्पीति जिले में भारी बर्फबारी की चेतावनी है। राजस्थान के हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी लू से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है, और बाड़मेर और जालोर जिलों में आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
इसे भी पढ़ें