इस पर्वतीय राज्य में महिलाओं को एक से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार दे रही वेतनवृद्धि समेत कई सुविधाएं

2 Min Read

सिक्किम : पश्चिम बंगाल से सटे पर्वतीय राज्य सिक्किम में महिलाओं की घटती प्रजनन दर से निपटने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सिक्किम की सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा सरकार ने कहा है कि जो सरकारी कर्मचारी महिलाएं एक से ज्यादा बच्चा पैदा करेंगी उन्हें वेतनवृद्धि समेत कई अन्य सुविधाएं दी जायेंगी। सिक्किम की आबादी सात लाख से भी कम है और यहां की प्रजनन दर 1.1 फीसदी है।

इसलिए चिंतित है सरकार

एक स्टडी के अनुसार सिक्किम की 52 फीसदी ग्रेजुएट महिलाओं का एक ही बच्चा है। जबकि 36 फीसदी गैर ग्रेजुएट महिलाओं के दो या तीन बच्चे हैं। सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने बताया कि हमारी प्राथमिकता राज्य में घटते प्रजनन दर पर अंकुश लगाना है। इसके लिए स्थानीय लोगों को कई सहूलियतें दी जायेंगी जिससे वे एक से ज्यादा बच्चे पैदा कर सकें। फिलहाल राज्य की प्रजनन दर प्रति महिला एक बच्चे की है। उन्होंने कहा कि दूसरे बच्चे को ज्नम देने के बाद सरकारी महिला कर्मचारियों के वेतन में एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट जोड़ा जायेगा। वहीं, तीसरा बच्चा पैदा होने पर उन्हें अतिरिक्त दो इंक्रीमेंट मिलेंगे। इससे पहले 14 नवंबर 2021 को सरकार ने महिला कर्मचारियों को एक साल का मातृत्व अवकाश और पुरुषों को 30 दिनों का पितृत्व अवकाश देने का ऐलान किया था।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं