Rajya Sabha elections: राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, बिहार-ओडिशा और हरियाणा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

1 Min Read

Rajya Sabha elections

नई दिल्ली, एजेंसियां। आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार, ओडिशा और हरियाणा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है, ताकि चुनावी प्रक्रिया और संगठनात्मक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

जानकारी के अनुसार

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक बिहार के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में विजय शर्मा और हर्ष मल्होत्रा को नियुक्त किया गया है। विजय शर्मा वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं, जबकि हर्ष मल्होत्रा केंद्र सरकार में राज्य मंत्री हैं।

बेहतर रणनीति तैयार करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की भूमिका अहम

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर राज्यों में बेहतर समन्वय और रणनीति तैयार करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की भूमिका अहम होगी। ये पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों के पार्टी नेताओं और विधायकों के साथ समन्वय स्थापित कर चुनावी रणनीति को मजबूत करने का काम करेंगे। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और आने वाले दिनों में विभिन्न दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी की जा सकती है।

Share This Article