IND vs SA match preview: IND vs SA से पहले बड़ा सवाल, क्या प्लेइंग XI में रहेंगे अभिषेक?

3 Min Read

IND vs SA match preview:

नई दिल्ली, एजेंसियां। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया भले ही शानदार प्रदर्शन कर रही हो, लेकिन युवा सलामी बल्लेबाज Abhishek Sharma का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। टूर्नामेंट में अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में वह एक भी रन नहीं बना सके हैं और लगातार तीन बार डक पर आउट हुए हैं। किसी भी बल्लेबाज के लिए यह स्थिति मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण होती है, खासकर तब जब टीम बड़े मंच पर खेल रही हो।

अभिषेक के खराब प्रदर्शन उठने लगे सवाल

अभिषेक के खराब प्रदर्शन के बाद यह सवाल उठने लगा था कि क्या उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाएगा। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच Morne Morkel ने स्थिति साफ कर दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि टीम के अंदर अभिषेक को लेकर किसी तरह की नकारात्मक चर्चा नहीं हुई है।

मोर्केल ने कहा

मोर्केल ने कहा कि अभिषेक एक प्रतिभाशाली और विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं। उन्हें केवल एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है, जिसके बाद वह अपनी लय हासिल कर लेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बड़े टूर्नामेंट में कई बार खिलाड़ी शुरुआती मैचों में रन नहीं बना पाते, लेकिन एक बड़ी पारी पूरे आत्मविश्वास को वापस ला सकती है।

टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है

ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। इस दौरान अन्य बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जिम्मेदारी संभाली, जिससे टीम को किसी एक खिलाड़ी की विफलता का खामियाजा नहीं भुगतना पड़ा।फिर भी, सुपर-8 जैसे महत्वपूर्ण चरण में हर खिलाड़ी का योगदान अहम हो जाता है। अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज शुरुआत के लिए जाने जाते हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह जल्द ही बड़ी पारी खेलकर आलोचनाओं का जवाब देंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला उनके लिए खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर हो सकता है। यदि वह इस मैच में रन बनाते हैं, तो न केवल उनका आत्मविश्वास लौटेगा बल्कि टीम को भी मजबूत शुरुआत मिलेगी। फिलहाल टीम मैनेजमेंट का संदेश साफ है अभिषेक पर भरोसा कायम है और उन्हें मौका मिलता रहेगा।

Share This Article