नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का पब्लिक ट्रांसपोर्ट दुनिया में बेहतरीन हो इस मानदंड पर सरकार काम कर रही है।
इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास इस दिशा में बदलते भारत की योजना को दिखा रही है। गांव में 3 लाख 80 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़क बनाई है।
आज भारत में नेशनल हाइवे का जाल बिछ रहा है। नेशनल हाइवे बनाने की गति में दोगुना वृद्धि हुई है।
सरकार बुलेट ट्रेन के लिए पूर्वी, उत्तर भारत में फिजिबलिटी स्टडी शुरू कर चुकी है।
किसानों को सम्मान निधि देने पर राष्ट्रपति ने थपथपाई सरकार की पीठ
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार की ओर से शुरुआत के दिन से ही किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की जा चुकी है।
आज का भारत अपनी वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहा है। हम किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए नीतियां बना रहे हैं।
जैसे भारत दलहन और तिलहन में दूसरे देशों की निर्भरता खत्म करने के लिए बड़ी कोशिश कर रही है।
भारत आईटी से लेकर हेल्थ सेक्टर में बड़ी शक्ति बन रहा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार सार्वजनिक सेक्टर को भी मजबूत करने में जुटी है।
आज आईटी से लेकर हेल्थ सेक्टर में बड़ी शक्ति बन रहा है। इन सेक्टरों में रोजगार और स्व रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
गांव में कृषि आधारित उद्योगों का विस्तार किया जा रहा है। सरकार किसानों के उत्पाद संघ का बड़ा नेटवर्क बना रही है।
छोटे किसानों की बड़ी समस्या भंडारण से जुड़ी होती है। इसलिए मेरी सरकार दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना पर काम शुरू कर चुकी है।
राष्ट्रगान के बाद शुरू हुआ राष्ट्रपति का अभिभाषण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा को संबोधित किया। इसके पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
सदन में राष्ट्रगान के बाद अभिभाषण की शुरुआत हुई। उन्होंने सबसे पहले दूसरी मर्तबा लोकसभा का स्पीकर बनने पर ओम बिरला को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि देश में स्थिर और स्पष्ट बहुमत की सरकार है। देशवासियों की ओर से का आभार।
उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत के संकल्प पर भरोसा है। मेरी जीते हुए सांसदों को बधाई।
वैश्विक महामारी के बाद भी और दुनिया के अलग-अलग देशों में चल रही मुश्किलों के बाद भारत ने ये विकास हासिल किया है।
आज भारत अकेले ही दुनिया की अर्थव्यवस्था में 15 फीसदी का योगदान कर रहा है। आज मेरी सरकार भारत को दुनिया को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने में जुटी है।
ये जनादेश देश के विकास के लिए
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ये जनादेश देश को विकसित बनाने के लिए मिला है। उन्होंने कहा कि राज्यों का विकास देश का विकास है और मेरी सरकार इसी भावना के साथ आगे बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था। 10 साल में भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से उठकर 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचा है।
इसे भी पढ़ें