Wednesday, October 22, 2025

बिहार में झारखंड के 18 लाख के इनामी नक्सली विवेक यादव की हत्या: [Murder of Naxalite Vivek Yadav of Jharkhand carrying a reward of Rs 18 lakh in Bihar:]

- Advertisement -

साथियों ने ही मारी गोली

गया, एजेंसियां। बिहार-झारखंड के कुख्यात नक्सली विवेक यादव की हत्या कर दी गई है। विवेक यादव पर बिहार सरकार की ओर से 3 लाख जबकि झारखंड सरकार की ओर से 15 लाख यानी कुल 18 लाख का इनाम रखा गया था।

दरअसल, गया के नक्सल प्रभावित डुमरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर में एक लाश मिली थी, जिसकी पहचान देर शाम नक्सली विवेक यादव के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक, नक्सली की पत्नी और साली ने शव की शिनाख्त की है।

डैम के निकट पड़ा था शवः

दरअसल, दोपहर में पुलिस को सूचना मिली थी कि टेकरा खुर्द गांव के पास गवछिया पकवा डैम के नजदीक सुनसान जगह एक अज्ञात व्यक्ति की गोली मार हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि देखने से पता चल रहा है कि देर रात गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि, उस दौरान शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने लाश की शिनाख्त और जांच पड़ताल की बात कही थी।

पुलिस ने की पुष्टिः

देर शाम एसपी सिटी रामानन्द कौशल ने बताया कि दोपहर में जिस व्यक्ति की लाश मिली थी, वह कुख्यात नक्सली विवेक यादव की है। इस बात की पुष्टि उसके परिजनों ने भी शव देखने के बाद की है। वह झारखण्ड और बिहार के लिए आतंक का पर्याय बन चुका था।

चेहरे और पीठ पर लगी थी एक-एक गोलीः

नक्सली विवेक यादव के शरीर पर दो गोलियां दागी गईं हैं। एक गोली चेहरे पर लगी है, जबकि दूसरी पीठ में। दोनों जगहों पर जख्म के गहरे निशान हैं। पुलिस ने विवेक यादव के शव के पास से कुछ सामान बरामद किया है, जिसमें खैनी, मास्क और कुछ कागजात शामिल हैं।

महबूबा से मिलने आया था, साथियों ने माराः

बताया जा रहा है कि विवेक यादव अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। इसी दौरान उसके साथियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या क्यों की गई, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस से पकड़े जाने की आशंका पर विवेक के साथियों ने उसकी हत्या की है। फिलहाल, पुलिस वारदात के कारणों की तलाश में जुटी है।

संदीप की मौत के बाद विवेक को मिली थी दक्षिणी बिहार कमांडः

नक्सली संदीप यादव की बीमारी से मौत के बाद प्रतिबंधित भाकपा माले ने विवेक यादव को दक्षिणी बिहार का जोनल कमांडर बनाया था। विवेक धीरे धीरे अपना वर्चस्व और जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ख़ौफ कायम कर रखा था। उसके खिलाफ 15 लाख का इनाम झारखण्ड सरकार व बिहार सरकार की ओर से 3 लाख इनाम घोषित था।

इसे भी पढ़ें

नक्सली और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Ek Deewane Ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले दिन दर्शकों का जीता...

Ek Deewane Ki Deewaniyat: मुंबई, एजेंसियां। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.50...

Sudhivya Sonu: मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान पर राजद ने तरेरी आंखें

Sudhivya Sonu: रांची। झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा राजद नेताओं को “धूर्त” कहे जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कड़ी आपत्ति जताई...

Bihar Elections: महागठबंधन विवाद पर तेजस्वी बोले-कल बात करेंगे, वेणुगोपाल ने फोन किया, थोड़ी देर में अशोक गहलोत से...

Bihar Elections: पटना, एजेंसिया। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और RJD प्रमुख तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में 3 बड़े चुनावी ऐलान...

Govardhan Puja: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Govardhan Puja: गोरखपुर, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और गौ-सेवा की। इस अवसर...

Amit Shah’s Birthday: गृह मंत्री अमित शाह का 60वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी हार्दिक बधाई

Amit Shah's Birthday: नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज 60वां जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर फंसा, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Draupadi Murmu: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। बुधवार सुबह राष्ट्रपति को सबरीमाला यात्रा के लिए ले जा...

Rishabh Tandon dies: म्यूजिक इंडस्ट्री शोक की लहर, मशहूर सिंगर ऋषभ टंडन का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Rishabh Tandon dies: नई दिल्ली, एजेंसियां। मशहूर सिंगर, संगीतकार और अभिनेता ऋषभ टंडन का बीती रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो...

Second longest shutdown: अमेरिका में सरकारी कर्मियों को 22 दिन से वेतन नहीं, ट्रम्प का प्रस्ताव 11वीं बार गिरा,...

Second longest shutdown: वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिका में 1 अक्टूबर से शुरू हुआ सरकारी शटडाउन अब 22वें दिन में पहुंच गया है, जिससे लाखों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories