रांची। शहरी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता रांची नगर निगम ने अनोखी पहल की है।
जागरूकता के साथ आम नागरिकों को मतदान के प्रति उत्साहवर्द्धन के लिए रांची नगर निगम के इस पहल की सराहना हो रही है।
रांची में 25 मई को मतदान होना है। इसे लेकर नगर निगम ने वोट डालनेवालों के लिए कई आफर दिये हैं।
इसके अनुसार मतदान दिवस पर 25 मई को रांची नगर निगम वोट डालने वालों को कई तरह की छूट देगा।
वोट डालने वालों को पार्क में फ्री एंट्री मिलेगी। साथ ही, सिटी बस में सफर करने का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
ये मिलेगी सुविधाएः
रांची नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्रांतर्गत बंदोबस्त किये गये वाहन पड़ाव/पार्किंग में 25 मई को मतदान करने वाले नागरिक ऊंगली पर अमिट स्याही प्रदर्शित कर फ्री में गाड़ी पार्क कर सकेंगे।
रांची नगर निगम के पार्कों में मतदान करने वाले नागरिकों एवं उनके परिवार के नाबालिग सदस्यों से पार्कों में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा।
रांची नगर निगम क्षेत्र में मतदान के बाद यात्रा करने वाले सभी नागरिकों को आवागमन हेतु सिटी बसों में शुल्क नहीं लिया जाएगा।
निःशुल्क यात्रा हेतु नागरिकों को मतदान के बाद अपनी उंगली पर लगे अमिट स्याही को दिखाना होगा।
इसे भी पढ़ें