लड़कियों में ओलिविया टॉप पर
लंदन, एजेंसियां। ब्रिटेन में 2023 में बच्चों का सबसे ज्यादा रखा गया नाम ‘मुहम्मद’ रहा। ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिक्स (ONS) के मुताबिक पिछले साल 4,661 बच्चों का ’मुहम्मद’ नाम से रजिस्ट्रेशन कराया गया। यह 2023 की तुलना में 484 ज्यादा है।
डेली मेल के मुताबिक यह पहली बार है जब किसी ईसाई देश में मुस्लिम नाम टॉप पर है। 2016 से ‘मुहम्मद’ सबसे ज्यादा रखे गए लड़कों के टॉप-10 नामों में शामिल रहा है, लेकिन पहली बार यह नाम टॉप पर आया है।
इससे पहले ब्रिटेन में ‘नूंह’ सबसे ज्यादा रखा जाने नाम था। नूंह को मुसलमान और क्रिश्चियन दोनों ही अपना पैगंबर मानते हैं।
लड़कियों के टाप 3 नामः
लड़कियों के टॉप 3 नामों में ओलिविया, एमिलिया और इस्ला शामिल हैं। ये तीनों पिछले 3 साल से टॉप-3 नामों में रहे हैं। ओलिविया नाम 2016 से टॉप पर कायम है।
इसे भी पढ़ें