रांची : देवघर के श्रावणी मेले में कला और संस्कृति विभाग की ओर से निर्मित शिव लोक में रांची से आयी आकाशवाणी और दूरदर्शन की मशहूर गायिका डॉ मृणालिनी अखौरी ने अपनी भजनों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
उनके भजन सुनने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने गणेश वंदना से की। उसके बाद शिव भजन ओम नमः शिवाय और राम भजन श्री राम जानकी, अच्युतम केशवम,हे राम हे राम, आते-जाते राम कृष्ण नाम लीजिए,नाम हरि का जप ले बंदे फिर पीछे पछतायेगा जैसे कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। उनकी गायिकी की सभी ने सराहना की।