Monday, July 7, 2025

बड़ा तालाब जाकर सांसद दीपक प्रकाश ने किया प्रदर्शन [MP Deepak Prakash demonstrated by going to Bada Talab]

रांची: झील बचाओ अभियान समिति बड़ा तालाब में पिछले तीन दिनों से सत्याग्रह अभियान चला रही है।

बड़ा तालाब से निकल रहे बदबू ने आसपास के इलाके को लोगों का जीना दूभर कर दिया है।

रांची नगर निगम 5 दिन से लगातार सफाई करवा रहा है, इसके बावजूद बदबू से निजात नहीं मिल रहा है। बड़ा तालाब की दुर्दशा को लेकर कई सामाजिक संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं।

13 जून को राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश तालाब की हालत का जायजा लेने पहुंचे थे। इसके बाद शनिवार को रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ बड़ा तालाब पहुंचे थे।

तो वहीं, रविवार (16 जून) को दीपक प्रकाश फिर से बड़ा तालाब पहुंचे। दीपक प्रकाश ने यहां झील बचाओ अभियान समिति के सदस्यों के साथ नगर निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और तालाब की संपूर्ण सफाई की मांग की।

तालाब का अस्तित्व खतरे में आ चुका है: दीपक प्रकाश

दीपक प्रकाश ने कहा कि वर्षों से रांची की पहचान बड़ा तालाब का अस्तित्व आज खतरे में है। पिछले कई दिनों से पानी के अंदर से दुर्गंध आ रही है।

इससे आसपास के लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि झील बचाओ अभियान समिति के सदस्यों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बार-बार विरोध के बाद नगर निगम ने संज्ञान लिया है, जो सराहनीय है।

लेकिन उनके द्वारा किया गया यह प्रयास अल्पकालीन समाधान प्रदान कर सकता है।

इसे भी पढ़ें

बड़ा तालाब का जायजा लेने पहुंचे संजय सेठ

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img