Monday, July 28, 2025

फिल्म रिव्यू- तुमको मेरी कसम: प्रेरणादायक कहानी के साथ दमदार एक्टिंग और इमोशनल ड्रामा [Movie Review- Tumko Meri Kasam: Powerful acting and emotional drama with an inspiring story]

मुंबई, एजेंसियां। हॉरर फिल्में बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट इस बार एक इमोशनल और प्रेरणादायक कहानी लेकर आए हैं। फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ IVF तकनीक के अग्रणी डॉक्टर अजय मुर्डिया के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में प्यार, संघर्ष, धोखा और कोर्टरूम ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण है। इस फिल्म में अनुपम खेर, ईश्वाक सिंह, अदा शर्मा और ईशा देओल ने अहम किरदार निभाए हैं। इस फिल्म की लेंथ 2 घंटा 45 मिनट है। समीक्षकों ने इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार रेटिंग दी है।

कहानीः

डॉक्टर अजय मुर्डिया (अनुपम खेर) ने भारत में IVF तकनीक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। फिल्म उनके संघर्ष, मेहनत और सफलता की दास्तान को दिखाती है। ईश्वाक सिंह ने उनके युवा दिनों का किरदार निभाया है, जहां उनका जुनून और मेहनत नजर आती है।

कहानी में मोड़ तब आता है जब डॉक्टर मुर्डिया पर एक गंभीर आरोप लगता है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और करियर खतरे में पड़ जाते हैं। इसके बाद कहानी कोर्टरूम ड्रामा का रूप लेती है, जहां उन्हें बचाने के लिए वकील (ईशा देओल) अपनी पूरी ताकत झोंक देती हैं। फिल्म इंसाफ और सच्चाई की लड़ाई को प्रभावी तरीके से दिखाती है।

अभिनयः

अनुपम खेर ने अपने किरदार में गहराई और ईमानदारी दिखाई है। उनकी अदाकारी हर दृश्य में असर छोड़ती है। ईश्वाक सिंह ने युवा डॉक्टर मुर्डिया के किरदार में अच्छा काम किया है। अदा शर्मा ने डॉक्टर मुर्डिया की पत्नी इंदिरा का किरदार निभाया है, जो अपने पति के संघर्ष में हमेशा साथ खड़ी रहती हैं। उनकी परफॉर्मेंस सधी हुई है। ईशा देओल एक दमदार वकील के रूप में नजर आती हैं और लंबे समय बाद स्क्रीन पर उनका प्रभाव दिखता है।

निर्देशनः

विक्रम भट्ट ने इस फिल्म को इमोशनल और सस्पेंस से भरपूर बनाया है। कोर्टरूम के सीन प्रभावशाली हैं और दर्शकों को बांधे रखते हैं। हालांकि, कुछ सीन जरूरत से ज्यादा खींचे गए हैं, जिससे फिल्म की गति थोड़ी धीमी हो जाती है। सिनेमैटोग्राफी अच्छी है, लेकिन कहानी को और टाइट बनाया जा सकता था। कुछ सीन लंबे खिंचते हैं, खासकर फ्लैशबैक में, जिससे फिल्म की पेसिंग प्रभावित होती है। कोर्टरूम ड्रामा दिलचस्प है, लेकिन कुछ जगहों पर कानूनी प्रक्रियाएं वास्तविकता से थोड़ी अलग लगती हैं।

संगीतः

फिल्म का संगीत कहानी के साथ मेल खाता है, लेकिन कोई ऐसा गाना नहीं है जो लंबे समय तक याद रह जाए। विक्रम भट्ट की फिल्मों की खासियत होती है कि उनकी फिल्मों का संगीत याद रह जाते हैं, लेकिन इस फिल्म में इसकी कमी झलकती है। फिल्म का बैकग्राउंड स्टोर ठीक है।

फिल्म देखें या नहीः

अगर आपको इंस्पायरिंग कहानियां और कोर्टरूम ड्रामा पसंद है, तो ‘तुमको मेरी कसम’ एक बार देखने लायक फिल्म है। अनुपम खेर और ईशा देओल की दमदार एक्टिंग, विक्रम भट्ट का प्रभावशाली निर्देशन और एक प्रेरणादायक कहानी इसे दिलचस्प बनाती है। हालांकि, इसकी धीमी गति और कुछ खामियों के कारण यह मास्टरपीस नहीं बन पाती, लेकिन फिर भी यह एक अच्छी फिल्म है।

इसे भी पढ़ें

इस दिवाली फूटेगा एंटरटेनमेंट का बॉम्ब, 6 धांसू फिल्में हो रही है रिलीज़

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories