Monday, July 28, 2025

मूवी रिव्यू- मुंज्या: कभी डराएगी तो कभी हंसाएगी [Movie Review- Munjya: Sometimes it will scare and sometimes it will make you laugh]

फिल्म का कॉन्सेप्ट नया, विजुअल और साउंड इफेक्ट शानदार

मुंबई, एजेंसियां। शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या रिलीज हो गई है।

2 घंटे 3 मिनट की लेंथ वाली इस फिल्म को समीक्षकों ने 5 में से 3.5 स्टार रेटिंग दी है।

कहानी

यह फिल्म एक बच्चे मुंज्या के इर्द-गिर्द घूमती है। वो बच्चा अपने से बड़ी उम्र की लड़की से प्यार करता है।

जब उसकी मां को यह बात पता चलती है तो वो उसका मुंडन करा देती है। हालांकि उस बच्चे के अंदर अभी भी लड़की के प्रति प्रेम कम नहीं होता है।

वो गांव के पास में ही एक जंगल चेतुक वाड़ी मे जाकर काला जादू करने लगता है। वो अपने साथ अपनी बहन को भी ले जाता है।

काला जादू करने के दौरान वो धोखे से अपनी बहन की बलि देना चाहता है, लेकिन ऐसा करने में सफल नहीं होता।

बहन के साथ छीना-झपटी में उसे चोट लग जाती है, जिससे उसकी मौत हो जाती है। मौत के बाद वो ब्रह्मराक्षस का रूप ले लेता है।

वो अपनी फैमिली के ब्लडलाइन से जुड़े बिट्टू (अभय वर्मा) को परेशान करने लगता है। अभय अपनी फैमिली फ्रेंड बेला (शरवरी) को चाहता है, लेकिन उसके सामने कभी बोल नहीं पाता।

ब्रह्मराक्षस मुंज्या जिस लड़की से प्यार करता था, बेला उसी की फैमिली की नेक्स्ट जेनरेशन है।

अब ब्रह्मराक्षस मुंज्या उसे पाने के लिए बिट्टू को अपना मोहरा बनाता है। अब आगे क्या होता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

अभिनयः

फिल्म के लीड एक्टर अभय वर्मा ने अच्छा काम किया है। पूरी फिल्म में उन्होंने मासूमियत के साथ अपना रोल निभाया है।

उनके फेशियल एक्सप्रेशन कमाल के हैं। शरवरी ने भी अच्छा काम किया है। बिट्टू की मां के रोल में मोना सिंह का किरदार काफी प्रभावशाली है।

बीच-बीच में उनकी कॉमिक टाइमिंग आपको हंसने पर मजबूर करेगी। जिस बच्चे ने मुंज्या का रोल निभाया है, उसका भी जिक्र करना जरूरी है।

निर्देशन:

इस फिल्म को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है। वो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में कामयाब हुए हैं।

कुछ-कुछ सीन्स आपको काफी डराएंगे। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, साउंड इफेक्ट्स और सिनेमैटोग्राफी की तारीफ बनती है।

हालांकि डायरेक्टर यह बताने मे थोड़ा कन्फ्यूज लगे हैं कि इस फिल्म का असली जॉनर क्या है। कहीं फिल्म डराती है, तो कहीं हंसाती है।

जिस सीरियसनेस के साथ फिल्म की शुरुआत होती है, ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि आगे कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। कहानी में थोड़ा और दम होना चाहिए था।

संगीतः

इस फिल्म का म्यूजिक भी पॉजिटिव पॉइंट्स में गिना जा सकता है। पार्टी थीम पर बना एक गाना आपको पसंद आ सकता है।

गाने के बोल तो याद नहीं रहते लेकिन धुन दिमाग में जरूर गूंज सकता है।

फिल्म देखें या नहीः

कहने को यह फिल्म हॉरर-सुपरनेचुरल थीम पर बनी है, लेकिन बच्चे इसे पसंद कर सकते हैं। अगर आप इन दिनों कुछ अलग कॉन्टेंट देखना चाहते हैं तो फिल्म के लिए जा सकते हैं।

फिल्म में कॉमेडी का भी तगड़ा डोज है, इसलिए अगर आप इसे ट्रेडिशनल भूतिया फिल्म सोचकर देखने जाएंगे तो निराशा होगी।

इसे भी पढ़ें

फिल्म रिव्यू: आर्टिकल-370

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Manchester Test: मैनचेस्टर में भारत का ऐतिहासिक पल 5 बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने रचा टेस्ट रिकॉर्ड

Manchester Test: लंदन, एजेंसियां। मैनचेस्टर में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड के चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट...

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर खुले नालों का खत्म होगा खतरा, प्राधिकरण ने शुरू की 2 करोड़...

Greater Noida: नई दिल्ली, एजेंसियां। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर की प्रमुख सड़कों पर खुले नालों से हो रहे हादसों को गंभीरता से लेते...

ISRO-NASA’s big mission: 30 जुलाई को लॉन्च होगा NISAR, जानिए इसकी खासियतें

ISRO-NASA's big mission: नई दिल्ली, एजेंसियां। ISRO और NASA का संयुक्त उपग्रह मिशन NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) 30 जुलाई 2025 को श्रीहरिकोटा के सतीश...

Lok Sabha: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर तीखी बहस

Lok Sabha: नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद के मानसून सत्र का पहले सप्ताह में काफी हंगामे हुए। अब सोमवार से लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम...

Ramgarh crime: रामगढ़ में पुलिस हिरासत से फरार छेड़छाड़ के आरोपी की मौत पर बवाल, थानेदार नपे

Ramgarh crime: रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर बवाल खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मु का झारखंड दौरा: रांची, देवघर और धनबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Draupadi Murmu: रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जुलाई और 1 अगस्त 2025 को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे रांची,...

Major accident in Khanna: नैना देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी

Major accident in Khanna: चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब के खन्ना के दोराहा क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध माता...

Ranchi Pahari Mandir: सावन की तीसरी सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर में गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे

Ranchi Pahari Mandir: रांची। सावन की तीसरी सोमवारी को रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। भक्त सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories