Thursday, July 31, 2025

लोकतंत्र में आंदोलन जनता का अधिकार : दीपक प्रकाश

रांची : 11 अप्रैल को प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सचिवालय घेराव कार्यक्रम ने हेमंत सरकार की दमनकारी सोच को पूरी तरह उजागर कर दिया है। यह सरकार अपने खिलाफ आंदोलन करनेवालों के साथ आतंकवादियों और देशद्रोहियों जैसा व्यवहार करती है। अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने केलिए यह सरकार अत्याचारी बन गई है। इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे नेताओं पर यह सरकार संगीन अपराध की धाराएं लगाती है और आनन-फानन में नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए थाना बुलाती है।

हेमंत सरकार के ऐसे कृत्यों पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा मुकदमों से नही डरती। भाजपा जन भावनाओं के अनुरूप सदन से सड़क तक राज्य सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा ठगबंधन की वादा खिलाफी को उजागर करने के लिए संकल्पित है। श्री प्रकाश ने कहा कि उनके साथ भाजपा विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल और सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक 22 अप्रैल को धुर्वा थाना में पूछताछ के लिए हाजिर होंगे और सारे सवालों का संवैधानिक रूप से जवाब भी देंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पद और शासन का दुरुपयोग करते हुए अपने नाम खान खनिज का आवंटन नहीं कराया है और न किसी आदिवासी की जमीन हड़पी है फिर डर कैसा? उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो घोषणा करके डंके की चोट पर लूट, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के खिलाफ आवाज बुलंद की। जो एक सशक्त और जागरूक प्रतिपक्ष के नाते पार्टी का धर्म है।

भाजपा झारखंड को लुटते और बर्बाद होते नही देख सकती। उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रक्रियाओं के तहत सभी भाजपा नेता  पूछताछ का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह समझ रही है की जनता की समस्याओं पर आवाज उठाने वालों के खिलाफ हेमंत सरकार कैसा अलोकतांत्रिक व्यवहार कर रही है।

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Health Tips: पेट दर्द से न लें हल्के में, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

Health Tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। आजकल की व्यस्त जीवनशैली में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर पेट दर्द जैसी समस्या को...

Amarnath Yatra 2025: खराब मौसम के चलते 31 जुलाई को ही यात्रा का समापन, श्रद्धालु निराश

Amarnath Yatra 2025: श्रीनगर, एजेंसियां। इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा अब अपने निर्धारित समय से 10 दिन पहले, यानी 31 जुलाई 2025 को ही समाप्त...

Third gender: किन्नरों से मिलने वाला एक रुपया लाता है खुशहाली, जाने कैसे करें इसका सही इस्तेमाल

Third gender: नई दिल्ली, एजेंसियां। लोक मान्यताओं के अनुसार, किन्नर या थर्ड जेंडर से अगर आपको एक रुपये का सिक्का मिलता है, तो इसे बहुत...

CBI attacks builders: दिल्ली-NCR में बिल्डर्स पर CBI का प्रहार, 22 एफआईआर और 47 जगहों पर छापा

CBI attacks builders: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली-एनसीआर में हजारों होमबायर्स के साथ धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर्स के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है।...

9 years of UPI payment: कैसे बदली आपकी जिंदगी? जानिए बड़े अपडेट्स का सफर

9 years of UPI payment: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में डिजिटल पेमेंट क्रांति की शुरुआत 2016 में यूपीआई (Unified Payments Interface) के लॉन्च से हुई,...

Nitish Kumar: जहानाबाद की ऐतिहासिक बराबर गुफाओं को मिलेगा नया रूप, CM नीतीश ने दिया 50 करोड़ का विकास...

Nitish Kumar: जहानाबाद, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखण्ड में स्थित बराबर (वाणावर) गुफाओं और उनके आसपास के क्षेत्र का...

Mandla Murders: नेटफ्लिक्स पर छाया श्रिया पिलगांवकर का नया रूप, ‘मंडला मर्डर्स’ में मची धूम

Mandla Murders: मुंबई, एजेंसियां। श्रिया पिलगांवकर, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, ने नेटफ्लिक्स की नई पौराणिक-अपराध थ्रिलर सीरीज “मंडला मर्डर्स” में रुक्मिणी भारद्वाज...

S. Srinivasan Arrested: तमिल सिनेमा के पॉवर स्टार को EOW ने किया गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

S. Srinivasan Arrested: चेन्नई, एजेंसियां। तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता और पॉवर स्टार डॉ. एस. श्रीनिवासन को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories