रांची। झारखंड के पाकुड़ एक बार फिर मॉबलिंचिंग हुई है। मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में एक महिला की भीड़ ने पीटकर हत्या कर दी। महिला का नाम उमेशन बीबी है।
बताया जा रहा है कि गौरीपुर गांव में मुहल्ले के आठ-दस व्यक्ति उमेशन बीबी के बेटे रबिउल शेख को खोजते हुए घर पहुंचे। घर पर उमेशन के अलावा कोई नहीं था। आक्रोशित लोगों ने महिला को पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया।
शोर मचाने पर वहां मुहल्लेवालों की भीड़ जमा हुई। तुरंत महिला को अस्पताल ले जाया गया, पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी शादीशुदा महिला से बेटा के अफेयर होने का खामियाजा महिला को चुकाना पड़ा।
ग्रामीणों के अनुसार मृत महिला उमेशन बीबी के पुत्र रबिउल शेख का गांव की ही एक विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग था। इसी को लेकर रफीकुल एवं सफीकुल सहित अन्य लोग रबिउल को खोजने के लिए उसके घर पहुंचे थे।
वह घर पर नहीं मिला। तब लोगों की भीड़ ने रबिउल की मां उमेशन बीबी के साथ मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला उमेशन बीबी के पति डब्लू शेख ने मामले को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया है। उसने कहा कि मंगलवार की रात उसकी पत्नी घर पर थी। उसी दौरान रफीकुल शेख एवं सफीकुल शेख के अलावा आठ-दस व्यक्ति ने मिलकर मारपीट की।
इससे उसकी मौत हो गयी। आवेदन पर कांड संख्या 15/24 दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें
इसे भी पढ़ें