येलो अलर्ट जारी
रांची। राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को मेघगर्जन के साथ वर्षा का अनुमान है।
इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। राज्य में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है।
इन जिलों में होगी भारी बारिश
फिलहाल यह स्थिति 27 जून तक बनी रहेगी। उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज के अलावा निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में भारी वर्षा के संकेत हैं।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई, जबकि कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 28.5 मिमी गोड्डा में रिकार्ड की गई।
25 जून से कई जिलों में होगी घमघोर बारिश
25 जून को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। संताल परगना और कोल्हान वाले इलाके में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
कहीं-कहीं हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे भी हो सकती है। 26 को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी-पूर्वी जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है।
27 को उत्तर-पूर्वी जिलों के साथ-साथ निकटवर्ती मध्य हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है। मॉनसून संताल परगना के बाद अब कोल्हान पहुंच गया है।
कोल्हान वाले जिलों में मॉनसून अरब सागर से चलनेवाले टर्फ से आया है। मौसम विभाग ने कहा है कि धीरे मॉनसून पूरे राज्य में अपना असर दिखायेगा।
इसे भी पढ़ें