रांची। कोल्हान के 24,827 गरीबों के खाते में घर बनाने के पैसे पहंच गये हैं।
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को जमशेदपुर में अबुआ आवास योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि उनके खातों में ट्रांसफर किया है।
मुख्यमंत्री ने प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में 24,827 लाभुकों के बीच अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र बांटा। इतने लाभुकों के लिए 74.48 करोड़ रुपए सरकार ने जारी किए हैं
सीएम चंपाई सोरेन ने अबुआ आवास के लिए दी राशि
योजना की पहली किस्त मुख्यमंत्री ने लाभुकों के अकाउंट में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किया।
पक्का मकान बनाने के लिए योजना के तहत सरकार पांच किस्त में हर लाभुक तो 2 लाख रुपए देगी।
पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में आयोजित प्रमंडलीय समारोह में कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के लाभुकों के बैंक खाते में ये राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की गई।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद चंपाई सोरेन पहली बार जमशेदपुर आये थे।
इसे भी पढ़ें
सीएम चंपई सोरेन की बड़ी घोषणा-2027 तक झारखंड में कोई भी बेघर नहीं रहेगा