कल 4,389 अंक टूटा था, निफ्टी में भी 735 अंक की बढ़त
इंडसइंड बैंक के शेयर में 8% की तेजी
मुंबई, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज यानी 5 जून को सेंसेक्स 2,303 अंक (3.20%) की तेजी के साथ 74,382 के स्तर पर बंद हुआ।
कल ये 4,389 अंक गिरा था। वहीं निफ्टी में 735 अंक (3.36%) की बढ़त रही। ये 22,620.35 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी रही। इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 7.75% चढ़ा।
टाटा स्टील, M&M, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 4% से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए। LT में मामूली गिरावट रही।
ऑटो, मेटल, FMCG और प्राइवेट बैंक शेयर चढ़े
आज के कारोबार में ऑटो, मेटल, FMCG और प्राइवेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े हैं। निफ्टी मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 5.75% चढा है।
प्राइवेट बैंक इंडेक्स में भी 5.13% की तेजी रही। वहीं ऑटो, FMCG इंडेक्स में 4% से ज्यादा की तेजी रही।
इसे भी पढ़ें