PM Modi:
टोक्यो, एजेंसियां। पीएम मोदी शनिवार को जापान दौरे के दूसरे दिन बुलेट ट्रेन के एडवांस E10 कोच देखने मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे। यहां उनके साथ जापान के पीएम शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे।
दोनों नेताओं ने ट्रेन के कोच में सफर भी किया। इस दौरान जापानी पीएम ने भारत के लोको पायलटों से मुलाकात भी की। इन्हें जापान का ईस्टर्न रेल्वे ट्रेनिंग दे रहा है। ये भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेनों को चलाएंगे।
यह जापान की एडवांस बुलेट ट्रेन है, जिसे विकसित किया जा रहा है।
पीएम इशिबा ने तस्वीर पोस्ट कीः
पीएम इशिबा ने मोदी के साथ बुलेट ट्रेन के सफर की यह तस्वीर एक्स पर पोस्ट की है।
तस्वीर जापान में बुलेट ट्रेनों को चलाने की ट्रेनिंग ले रहे भारत के लोको पायलटों की हैं। इनके साथ पीएम मोदी ने फोटो खिंचाई।
2030 तक बनकर तैयार हो जाएगी E10 बुलेट ट्रेनः
यह ट्रेन 2030 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इसकी टॉप स्पीड 400 किमी/घंटा होगी। जापान और भारत इस एडवांस बुलेट ट्रेन को एकसाथ पटरी पर उतारने की तैयारी में हैं।
भारत में इन्हें मुंबई से अहमदाबाद के बीच बन रहे हाई स्पीड रेड कॉरिडोर पर चलाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान सरकार भारत को 2 बुलेट ट्रेन (E3 और E5) भी गिफ्ट करेगी।
मोदी ने 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लियाः
मोदी ने शुक्रवार को 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों में 150 समझौते हुए। जापानी पीएम ने भारत में अगले 10 साल में 6 लाख करोड़ रुपए निवेश की बात कही।
चीन जायेंगे मोदीः
जापान के बाद मोदी दो दिन के दौरे पर चीन जाएंगे। वे रविवार को SCO समिट में शामिल होंगे। इसके अलावा मोदी चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे।
इसे भी पढ़ें