कोलकाता, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर और हुगली में रैली की।
उन्होंने कहा कि बंगाल में TMC की सरकार में राम का नाम नहीं लेने दिया जाता। रामनवमी नहीं मनाने दी जाती।
CAA का विरोध किया जाता है। ये तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करते हैं।
प्रधानमंत्री ने हाल ही में संदेशखाली में यौन उत्पीड़न के मामले में कथित वीडियो पर कहा- पहले TMC की पुलिस ने बचाया।
अब TMC ने एक नया खेल शुरू किया है। TMC के गुंडे संदेशखाली की बहनों को डरा रहे हैं, धमका रहे हैं। सिर्फ इसलिए कि अत्याचारी का नाम शाहजहां शेख है।
मोदी ने कहा कि यहां की तस्वीर बता रही है कि बंगाल में इस बार एक अलग माहौल है। कुछ अलग होने जा रहा है।
कांग्रेस और इंडी अलायंस की वजह से पूर्वी भारत पिछड़ा रह गया। मोदी इसका विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने बंगाल के लोगों को मोदी की 5 गारंटी भी दी।
इसे भी पढ़ें
झारखंड में 4 सीटों पर वोटिंग को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था