Wednesday, October 22, 2025

सरना धर्म कोड के लिए आदिवासी संगठनों की गोलबंदी के हैं बड़े मायने

- Advertisement -

2024 के चुनाव में बन सकता है बड़ा मुद्दा

 रांची। आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड की मांग पर देश भर के आदिवासी संगठनों की गोलबंदी के बड़े मायने हैं। वर्ष 2024 के चुनावों में यह आदिवासियों का सबसे बड़ा मुद्दा बन सकता है। बीते रविवार को रांची में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ नेपाल और भूटान जैसे देशों से जुटे आदिवासी स्त्री-पुरुषों की विशाल रैली ने इसके संकेत दे दिए हैं।

पिछले एक साल के दौरान दिल्ली, पटना, रांची सहित देश के दो दर्जन से ज्यादा शहरों में आदिवासी संगठनों ने इस मांग को लेकर रैलियां, धरना, प्रदर्शन, गोष्ठी जैसे कई आयोजन किए हैं।

 रांची में हुई महारैली में दी चेतावनी

रांची में हुई रैली में एक दर्जन से ज्यादा आदिवासी संगठनों ने एक मंच पर आकर एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया कि अगर केंद्र सरकार ने आदिवासियों के लिए सरना धर्मकोड लागू नहीं किया तो आदिवासी 2024 में उन्हें वोट नहीं देंगे।

 जनगणना में अलग धर्म के कॅालम की मांग

सरना धर्मकोड की मांग का मतलब यह है कि भारत में होने वाली जनगणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति के लिए जो फॉर्म भरा जाता है, उसमें  दूसरे सभी धर्मों की तरह आदिवासियों के धर्म का जिक्र करने के लिए अलग से एक कॉलम बनाया जाए। जिस तरह हिंदू, मुस्लिम, क्रिश्चयन, जैन, सिख और बौद्ध धर्म के लोग अपने धर्म का उल्लेख जनगणना के फॉर्म में करते हैं, उसी तरह आदिवासी भी अपने ‘सरना’ धर्म का उल्लेख कर सकें ।

 झारखंड विधानसभा में पारित हुआ है विधेयक

झारखंड विधानसभा ने 11 नवंबर 2020 को ही विशेष सत्र में आदिवासियों के सरना धर्म कोड को लागू करने की मांग का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया था। यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था, लेकिन इसपर अब तक निर्णय नहीं हुआ है।

खास बात यह कि जनगणना में सरना आदिवासी धर्म के लिए अलग कोड दर्ज करने का यह इस प्रस्ताव झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की संयुक्त साझेदारी वाली सरकार ने लाया था, जिसका राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने भी समर्थन किया था।

 पश्चिम बंगाल में भी पारित हो चुका है प्रस्ताव

झारखंड के बाद बंगाल दूसरा राज्य है, जिसने आदिवासियों के लिए अलग धर्मकोड का प्रस्ताव पारित किया है। इसी साल 17 फरवरी को टीएमसी सरकार विधानसभा में आदिवासियों के सरी और सरना धर्म कोड को मान्यता देने से संबंधित यह प्रस्ताव बिना किसी विरोध के ध्वनिमत से पारित किया है।

माना जा रहा है कि ममता सरकार ने यह प्रस्ताव पारित कर आदिवासी वोटरों को साधने की कोशिश की है।

 दूसरे राज्यों में भी हो रही मांग

अब इसी तरह की मांग छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी पुरजोर तरीके से उठ रही है। छत्तीसगढ़ के आदिवासी मामलों के मंत्री कवासी लखमा ने आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड की आवाज बुलंद की है।

आदिवासी संगठनों का दावा है कि जल्द है ओडिशा सरकार भी विधानसभा से सरना धर्मकोड का प्रस्ताव पारित करने जा रही है।

 भारत में करीब 12 करोड़ है आदिवासियों की आबादी

आदिवासियों की यह मांग कितनी अहम है, इसे समझने के लिए कुछ आंकड़ों और तथ्यों पर गौर करना जरूरी है।  2011 की जनगणना के मुताबिक भारत में कुल 11 करोड़ आदिवासी थे।

इनमें 50 लाख से ज्यादा लोगों ने हिंदू के बजाय सरना को अपना धर्म बताया था। पिछले 11 सालों में इनकी संख्या और ज्यादा बढ़ी है।

भारत में आदिवासी समुदाय का एक हिस्सा खुद को हिंदू नहीं बल्कि सरना धर्म या आदिवासी धर्म का मानता है। इनके मुताबिक सरना वो लोग हैं जो प्रकृति की पूजा करते हैं।

झारखंड में इस धर्म को मानने वालों की सबसे ज्यादा 42 लाख आबादी है। ये लोग खुद को मूल तौर पर प्रकृति का पुजारी बताते हैं।

 सरना धर्म की मान्यता को लेकर संघर्ष

सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा कहते हैं कि कि देशभर में 12 करोड़ से अधिक आदिवासियों का अपना धर्म है। इनकी अपनी संस्कृति, अपना संस्कार, अपना पूजा स्थल और अलग रीति-रिवाज है। यह संस्कृति-परंपरा हिन्दू लॉ से जुड़ी नहीं है। इसलिए आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड को लागू किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक सरना धर्म के लोग जल, जंगल, जमीन की रक्षा में विश्वास करते हुए पेड़ों और पहाड़ियों की पूजा करते हैं।

संविधान के आर्टिकल- 25 के तहत किसी भी धर्म को मानने के मौलिक अधिकार के तहत सरना धर्म कोड को मान्यता मिलनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories