Saturday, July 12, 2025

शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार: सेंसेक्स गिरा, टाटा स्टील चमका [Mixed trading in stock market: Sensex fell, Tata Steel shined]

Stock market:

नई दिल्ली, एजेंसियां। गुरुवार को बाजार ने शुरुआत तो हरी स्टार्ट के साथ की, लेकिन IT सेक्टर पर दबाव पड़ने से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान में खुले, लेकिन जल्द ही लाल निशान में आ गए।

बीएसई सेंसेक्स 122 अंकों की तेजी के साथ 83,658 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 35 अंकों की बढ़त लेकर 25,511 पर कारोबार शुरू किया। हालांकि, आईटी कंपनियों पर निवेशकों की सतर्कता के कारण कुछ ही समय बाद बाजार की तेजी थम गई। सेंसेक्स 76.99 अंक लुढ़ककर 83,461.90 पर और निफ्टी 23.15 अंक गिरकर 25,452.95 पर आ गया।

Stock market:आईटी सेक्टर में दबाव क्यों?

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टीसीएस के आज घोषित होने वाले Q1 परिणाम से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है। साथ ही टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता ने भी बाजार में अस्थिरता बढ़ाई। इसके चलते कई आईटी स्टॉक्स में दबाव देखने को मिला।

Stock market:टाटा स्टील बना चमकता सितारा

बाजार की गिरावट के बीच टाटा स्टील के शेयर में 1% की मजबूती दर्ज की गई। यह तेजी कंपनी के मजबूत आउटलुक और मांग में सुधार की उम्मीद के कारण आई है।

Stock market:वैश्विक संकेत मिले-जुले

एशियाई बाजारों से जहां मिलाजुला रुख मिला, वहीं अमेरिकी वायदा बाजारों में गिरावट देखी गई। यूरोपीय बाजारों में हल्की तेजी रही—S&P 500 फ्यूचर्स में 0.1% की गिरावट, जबकि यूरो स्टॉक्स फ्यूचर्स में 0.2% की तेजी रही।

Stock market:बीते कारोबारी सत्र का हाल

बुधवार को सेंसेक्स 176 अंक की गिरावट के साथ 83,536.08 पर और निफ्टी 46 अंक फिसलकर 25,476.10 पर बंद हुआ था। इसकी बड़ी वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज और ICICI बैंक के शेयरों में आई कमजोरी थी।

इसे भी पढ़ें

Stock market: शेयर बाजार धीमा, सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

श्रावणी मेला 2025 : मेले में बहुत कुछ है खास [Shravani Mela 2025: There is a lot special in the fair]

Shravani Mela 2025: देवघर। देवघर में चल रहे राजकीय श्रावणी...

Jhargram-Dhanbad Express: झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस 14 व 16 को रद्द [Jhargram-Dhanbad Express canceled on 14th and 16th]

Jhargram-Dhanbad Express: जमशेदपुर। आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के...

Witch hawthorn: पूर्णिया में फिर डायन बताकर दबंगों ने महिला को पीटा [In Purnia, the goons beat up a woman again calling her a...

Witch hawthorn: पूर्णिया, एजेंसियां। बिहार के पूर्णिया जिले में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img