Monday, July 28, 2025

मेडिकल साइंस में मिरेकल, दो मां बचायेंगी एक दूसरे के बेटे की जान [Miracle in medical science, two mothers will save each other’s son’s life]

कोलकाता, एजेंसियां। कभी-कभार मेडिकल साइंस के क्षेत्र में रिसर्च करते समय या मरीजों का इलाज करते समय डॉक्टर के सामने ऐसी घटनात्मक स्थिति पैदा हो जाती है, जो चौंकाती है।

ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल से सामने आई है, जो किसी मूवी के स्क्रीन प्ले से कम नहीं।

बताया जाता है कि अस्पताल में एक अनोखा और जटिल ऑपरेशन होने जा रहा है। इसमें बिहार और बंगाल के दो युवकों को एक दूसरे की मां नई जिंदगी देने जा रही हैं।

खास बात यह है कि न तो युवक एक दूसरे को जानते हैं और न ही उनकी मां एक दूसरे से परिचित हैं, लेकिन बेटों की जिंदगी के लिए दोनों मां ने एक दूसरे की सहायता करने में क्षण भर की भी देर न करते हुए मदद के लिए आगे आ गईं।

डॉक्टर ने बताई कहानी

एसएसकेएम अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अतनु पाल ने बताया कि दोनों युवकों की किडनी फेल हो चुकी है।

दोनों युवकों को किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है। एक युवक बिहार का रहने वाला है, जबकि दूसरा इसी राज्य का निवासी है।

जिंदगी और मौत के बीच खड़े इन दोनों युवकों की मां अपने बेटों के लिए किडनी डोनेट करने की इच्छा व्यक्त की, लेकिन दोनों ही बेटों के ब्लड ग्रुप उनकी मां से मैच नहीं कर रहे थे।

ब्लड ग्रुप अलग होने के कारण किडनी ट्रांसप्लांट संभव नहीं था। कई दिनों तक भटकने के बाद भी सही ब्लड ग्रुप वाले डोनर नहीं मिले।

इधर जांच के दौरान पाया गया कि बिहार के युवक की मां का ब्लड ग्रुप बंगाल के युवक के साथ और बंगाल के युवक की मां का ब्लड ग्रुप बिहार के युवक के साथ मैच करता है।

दोनों परिवारों को एक साथ बैठाया गया और पूरे मामले पर चर्चा की गई। इसके बाद दोनों महिलाएं किडनी डोनेट करने के लिए सहमत हो गईं।

इसी सप्ताह एसएसकेएम अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में दोनों युवकों का किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

इस प्रक्रिया को स्वैप एक्सचेंज किडनी ट्रांसप्लांट कहा जाता है। स्वास्थ्य भवन के अनुसार, देश में पहली बार दो अलग-अलग राज्यों के निवासियों की सहमति से एक ही समय में किडनी डोनेट और ट्रांसप्लांट की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

कोविड से कमजोर हुए दिल, दिमाग और किडनी

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories