Minister Sanjay Yadav:
रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा झारखंड से 14 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और विशेष आमंत्रित सदस्य समूह में मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी में झारखंड में श्रम एवं नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव भी शामिल हैं। यह जानकारी राजद नेता कैलाश प्रसाद यादव ने दी।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल नेताः
- संजय सिंह यादव (प्रदेश अध्यक्ष)
- संजय प्रसाद यादव (मंत्री)
- गौतम सागर राणा (पूर्व विधायक)
- सत्यानंद भोक्ता (पूर्व मंत्री)
- अभय सिंह (राष्ट्रीय महासचिव)
- सुभाष यादव
विशेष आमंत्रित सदस्यः - नरेश सिंह (विधायक)
- कैलाश यादव
- गिरधारी गोप
- अनीता यादव
- कल्पना यादव
- रंजन यादव
- रश्मि प्रकाश
- कमलेश यादव
झारखंड से मनोनीत सभी नेताओं ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव के प्रति आभार जताया है। साथ ही, देशभर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
इसे भी पढ़े
RJD की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज, लालू यादव 13वीं बार बने अध्यक्ष