Minister Irfan Ansari:
रांची। झारखंड में भी चुनाव आयोग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की तैयारी कर रहा है। आने वाले दिनों में झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसआईआर की घोषणा के बाद यहां भी सियासत गरमा गई है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस मुद्दे पर एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एसआईआर लागू नहीं होने देंगे और बीजेपी पर अनाप-शनाप बयानबाजी का आरोप लगाया।
एसआईआर से जुड़े सवाल पर मंत्री ने मीडिया को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि अगर एसआईआर लागू हुआ तो मीडिया वालों पर भी गाज गिरेगी। उन्होंने कहा कि “आप लोग भेज दिए जाएंगे लंदन”, साथ ही उन्होंने मीडिया से राहुल गांधी का समर्थन करने की अपील भी की। स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 65 लाख लोगों का नाम काटा गया। “क्या उन लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं है? आपको किसने पावर दिया कि आप यहां झारखंड में एसआईआर लागू कर दीजिएगा? है हिम्मत?”
वह सिर्फ विकास की बात करते हैः
मंत्री ने कहा कि वे विकास की बात करते हैं, जबकि विरोधी नाम काटने की बात करते हैं। उन्होंने दोहराया कि ये झारखंड है और यहां ऐसा नहीं चलने दिया जाएगा।
इसे भी पढ़े
Minister Irfan Ansari: मंत्री इरफान अंसारी को मिली 24 घंटे में जान से मारने की धमकी