Sunday, October 19, 2025

HDFC Bank robbery in Madhupur: डकैती के बाद मधुपुर में HDFC बैंक पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी

- Advertisement -

HDFC Bank robbery in Madhupur:

देवघर। देवघर जिले के मधुपुर में HDFC बैंक में हुई बड़ी डकैती की घटना के बाद मंगलवार को झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने बैंक का दौरा किया। उनके साथ मधुपुर एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री ने बैंक के कर्मचारियों व ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को मंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने बैंक अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और आश्वस्त किया कि भविष्य में बैंक की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

मंत्री ने दिया भरोसाः

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा… मधुपुर शांतिप्रिय लोगों का नगर है। यहां की जनता अमन और चैन पसंद करती है। उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। मंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

2 करोड़ की हुई है डकैतीः

सोमवार को मधुपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में हथियारबंद छह अपराधियों ने धावा बोलकर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक कैश और सोना लूट लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें

Nishikant Dubey: मधुपुर बैंक डकैती को लेकर निशिकांत दुबे और भानु प्रताप शाही ने सरकार को घेरा


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा सीट पर विवाद: VIP के उपाध्यक्ष टिकट नहीं मिलने पर दिया इस्तीफा, मुकेश सहनी पर...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा, एजेंसियां। वीआईपी (वीआईपी) पार्टी में टिकट विवाद ने बड़ा तनाव पैदा कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पुर्वे ने...

Deepika Pandey: भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, झारखंड मंत्री दीपिका पांडे ने किया समर्थन

Deepika Pandey: भागलपुर,एजेंसियां। बिहार महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अजीत शर्मा ने भागलपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। भारी...

Pakistan airstrike Taliban: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में आठ अफगान क्रिकेटरों की मौत, तालिबान ने बदला लेने की दी चेतावनी

Pakistan airstrike Taliban: काबुल, एजेंसियां। अफगानिस्तान के पतिका प्रांत में पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में आठ क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य...

Dhaka airport cargo terminal: ढाका एयरपोर्ट पर कार्गो टर्मिनल में लगी भीषण आग, सभी फ्लाइटें रद्द

Dhaka airport cargo terminal: ढाका,एजेंसियां। हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से हवाई अड्डा आपात स्थिति में...

Mathura Banke Bihari temple: 54 साल बाद खुला मथुरा के बांके बिहारी मंदिर का खजाना

Mathura Banke Bihari temple: मथुरा, एजेंसियां। मथुरा के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर का खजाना आज करीब 54 साल बाद खोला गया। यह खजाना 1971...

Mamata Banerjee: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोरखालैंड मध्यस्थ नियुक्ति पर जताई आपत्ति, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Mamata Banerjee: कोलकाता, एजेंसियां। गोरखालैंड मुद्दे को लेकर केंद्रीय सरकार द्वारा मध्यस्थ नियुक्त किए जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा...

Dhanteras 2025: इन प्रसिद्ध धन्वंतरि मंदिरों में करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, पाएं स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद

Dhanteras 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव का पहला दिन है। यह पर्व...

Dhanteras 2025: इन लक्ष्मी मंदिरों में करें पूजा, घर आएगा धन और खुशहाली

Dhanteras 2025: नई दिल्ली। धनतेरस, दीपावली का पहला शुभ दिन, धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories