Wednesday, October 22, 2025

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

- Advertisement -

Deepika Pandey Singh:

रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें उन्होंने फरियादियों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया।

57 लोगों ने रखी समस्याएः

जनता दरबार में राज्य के विभिन्न जिलों से फरियादी पहुंचे थे। कुल 57 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं, जिनमें जमीन विवाद और मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।

पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतः

जनता दरबार के दौरान बरही से पहुंचे एक फरियादी ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि संगठित गिरोह लगातार उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है और वहां धार्मिक ढांचा खड़ा कर विवाद को और गहरा किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने मौके पर ही हजारीबाग के डीसी से बात की और जल्द समाधान का निर्देश दिया।

अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देशः

इसी तरह रांची से आई एक महिला ने बताया कि उन्हें मंईयां सम्मान योजना का लाभ लंबे समय से नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने योजना की शुरुआत से ही लाभ से वंचित रहने की बात कही, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। मंत्री ने इस मामले में भी संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।

सरकार और लोगों के बीच संवाद कायम करना हैः मंत्री

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य है कि आम लोग सीधे सरकार से संवाद कर सकें और उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर जिले के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा और ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

संत जेवियर्स कॉलेज में महिला नेतृत्व पर संगोष्ठी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह हुई शामिल

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Chhath Mahaparva: छठ महापर्व पर रांची में बदलेंगी ट्रैफिक, भारी वाहनों की नो एंट्री

Chhath Mahaparva: रांची। छठ महापर्व को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है।...

Chhath Ghats: छठ घाटों पर नाम लिखना या जगह छेकना पड़ सकता है भारी, चेतावनी जारी

Chhath Ghats: रांची। रांची में छठ पूजा मनाने वालों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रांची नगर निगम (RMC) ने छठ घाटों पर नाम लिखना,...

JEE Mains 2026: एनटीए ने सेशन 1 और 2 की तारीखें घोषित, रजिस्ट्रेशन जल्द होगा शुरू

JEE Mains 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Mains 2026 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेशन 1 और सेशन 2...

Meta launches new features: Meta ने लॉन्च किए नए फीचर्स, WhatsApp और Instagram पर चैटिंग होगी अब और सुरक्षित

Meta launches new features: नई दिल्ली, एजेंसियां। ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए Meta ने अपने प्लेटफॉर्म्स WhatsApp, Instagram, Facebook...

Government Jobs: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 162 पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं अप्लाई

Government Jobs: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में 162 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते...

Ghatshila election: घाटशिला उपचुनाव: हथियार जमा करने की अंतिम चेतावनी, 28 अक्टूबर तक का समय

Ghatshila election: जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। चुनाव...

Bhai Dooj 2025: भाई-बहन के पवित्र स्नेह का पर्व, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और मंत्र

Bhai Dooj 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। हिंदू धर्म में भाई-बहन के गहरे स्नेह का प्रतीक भाई दूज हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष...

बिहार चुनावः कांग्रेस बैकफुट पर, राजद से सुलह की कोशिश -दीपेश कुमार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन का दौर पूरा हो चुका है। अब प्रत्याशी जोर शोर से प्रचार अभियान में जुट गये हैं। परंतु...
spot_img

Related Articles

Popular Categories