Meteorological Department:
जयपुर, एजेंसियां। राजस्थान में इस बार गर्मी ने पहले ही दस्तक दे दी है। अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में ही तापमान रिकॉर्ड तोड़ने लगा है। इसके पूर्व मार्च के अंत से ही राज्य के कई हिस्सों में पारा चढ़ने लगा था। अब अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तीव्र गर्मी महसूस होने लगी है। आम लोग इस भीषण गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।
Meteorological Department: बाड़मेर में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस
रविवार (6 अप्रैल) को बाड़मेर में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक था। यह इस साल का सबसे अधिक तापमान है और बाड़मेर में 1998 का 45.2 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Meteorological Department: राजस्थान के अन्य हिस्सों में भी पारा बढ़ा
राजस्थान के अन्य हिस्सों में भी गर्मी का असर देखा गया। जैसलमेर में 45 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.2 डिग्री, जोधपुर में 43 डिग्री, कोटा में 42.4 डिग्री और जालोर में 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ा।
Meteorological Department: आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए और अधिक तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 44 से 45 डिग्री तक जा सकता है, जबकि पूर्वी राजस्थान में तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुँच सकता है।
Meteorological Department: लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह
विशेषज्ञों ने लोगों को लू से बचने और अत्यधिक पानी पीने की सलाह दी है। दोपहर में बाहर न निकलने और हल्के सूती कपड़े पहनने का भी सुझाव दिया गया है।
जलवायु परिवर्तन और वैश्विक तापमान में वृद्धि के कारण इस असामान्य गर्मी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजस्थान में यह भीषण गर्मी आम जनजीवन को प्रभावित करने लगी है, और आने वाले दिनों में राहत की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड में बढ़ती गर्मी से बेहाल लोग, जमशेदपुर में सबसे ज्यादा गर्मी